पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीएवी को हरा गवर्नमेंट स्कूल 35 बना चैंपियन

डीएवी को हरा गवर्नमेंट स्कूल-35 बना चैंपियन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट द्वारा आयोजित अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट में गवर्नमेंट स्कूल-35 ने विशाल जीत के साथ टाइटल अपने नाम कर लिया। सेक्टर-16 स्टेडियम में खेले फाइनल में उन्होंने डीएवी स्कूल-8 काे 171 रन के अंतर से मात दी।

मैच में डीएवी स्कूल-8 ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम का निर्णय सही नहीं रहा और गवर्नमेंट स्कूल-35 ने शुरुआत से ही तेज शॉट्स लगाने शुरू कर दिए। सूर्य यादव ने 54 गेंदों पर 56 रन की पारी खेली जबकि मानव मलिक ने 51 रन का योगदान दिया। अक्षित राणा ने 23 गेंदों पर 55 रन की पारी खेलकर टीम को 200 के करीब पहुंचा दिया। इसके बाद मानिक वर्मा ने 27 गेंदों पर 43 रन बनाकर टीम का स्कोर 25 ओवरों में विकेट पर 237 रन तक पहुंचा दिया। निशुंक ने डीएवी के लिए 1 विकेट हासिल किया।

डीएवी स्कूल को 238 रन का बड़ा लक्ष्य मिला लेकिन टीम का कोई भी बल्लेबाज इस प्रैशर को नहीं झेल सका। ओपनर युवराज ने 21 रन बनाए जबकि अनुज पुंडीर ने 15 रन का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा कोई और बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार नहीं कर सका और टीम 66 रन पर ढेर हो गई। गवर्नमेंट स्कूल-35 की ओर से जन्म ने पांच विकेट लिए जबकि अरबाब ने तीन विकेट चटकाए। सुमित को एक विकेट मिला।

फाइनल मैच में डीएवी स्कूल-8 काे 171 रन के बड़े अंतर से मिली शिकस्त

हर प्लेयर को मिला कैश प्राइज|फाइनल मुकाबले के बाद यूटी सेक्रेटरी स्पोर्ट्स बीएल शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर डायरेक्टर स्पोर्ट्स कैप्टन करनैल सिंह, जॉइंट सेक्रेटरी डॉ. महेंद्र सिंह और डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर रविंदर सिंह भी मौजूद रहे। विजेता टीम के सभी खिलाड़ी को 2000 रुपए का कैश प्राइज दिया गया जबकि रनरअप टीम के हर प्लेयर को 1000-1000 रुपए का अवॉर्ड दिया गया। विनर और रनरअप टीम के सभी प्लेयर्स को सर्टिफिकेट और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...