पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चंडीगढ़ की काव्या साहनी और प्रिंकल सिंह की जीत जारी

चंडीगढ़ की काव्या साहनी और प्रिंकल सिंह की जीत जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. मेंस एंड वुमंस टेनिस टूर्नामेंट में सीएलटीए ट्रेनी काव्या साहनी और प्रिंकल सिंह ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सोनीपत में चल रहे टूर्नामेंट में काव्या साहन ने साइशा खन्ना को तीन सेट में हराकर बाहर कर दिया। वहीं प्रिंकल सिंह ने सीधे सेटों में जीत के साथ अंतिम चार में जगह पक्की की। शशिकांत राजपूत का सफर सेमीफाइनल में ही समाप्त हो गया।

वुमंस सिंगल्स में काव्या साहनी को तीन सेट में जीत मिली। उनका मैच साइशा खन्ना के साथ था। काव्या ने पहले सेट में पांच गेम गंवाने के बाद सेट 7-5 से जीता जबकि दूसरे मैच में वे लय कायम नहीं रख सकीं। काव्या ने दूसरा सेट 4-6 से गंवा दिया। तीसरे सेट में वे फिर से फॉर्म में लौटीं और उन्होंने 6-3 की जीत के साथ साइशा को बाहर कर दिया। वहीं प्रिंकल सिंह ने सीधे सेटों में जीत हासिल की। उन्होंने हरियाणवी खिलाड़ी को पहले सेट में 6-1 से हराया जबकि दूसरे सेट में उन्हें 6-0 से जीत मिली। शशिकांत राजपूत मेंस सिंगल्स में हारकर बाहर हो गया। शशिकांत को दीपेंद्र ग्रेवाल ने 3-6, 2-6 से हराकर बाहर किया। दोनों ही सेटों में शशिकांत फॉर्म कायम नहीं रख सके।

खबरें और भी हैं...