पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कृष्ण हुड्डा सेमीफाइनल में, नरेश बड़गुर्जर हारे

कृष्ण हुड्डा सेमीफाइनल में, नरेश बड़गुर्जर हारे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. रोड टू जापान नेशनल टैलेंट सीरीज में चंडीगढ़ लॉन टेनिस एसोसिएशन के ट्रेनी कृष्ण हुड्डा ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। दिल्ली में खेले गए क्वार्टर फाइनल में टॉप सीड कृष्ण हुड्डा ने सर्वेश कुमार को सीधे सेटों में हराकर बाहर कर दिया। हुड्डा को यहां दोनों ही सेटों में संघर्ष नहीं करना पड़ा। उनके साथ नरेश बड़गुर्जर का सफर क्वार्टर फाइनल में ही समाप्त हो गया। उन्हें दिवेश गहलोत ने हराकर बाहर किया। उनका सामना अब कृष्ण हुड्डा के साथ होगा। कृष्ण ने क्वार्टर फाइनल में अपने स्टाइल में शुरुआत की और पहले गेम से ही अंक जुटाने शुरू कर दिए। उन्होंने एक भी कमजोर शॉट नहीं खेला और लगातार अंकों के साथ सेट 6-0 से अपने नाम कर लिया। सर्वेश पहले सेट में पूरी तरह से फेल रहे। दूसरे हाफ में कृष्ण हुड्डा ने अपना अटैक जारी रखा। सर्वेश ने तीन गेम जीते लेकिन कृष्ण ने उन्हें 6-3 से हराकर मैच खत्म कर दिया। उन्होंने आसान जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली।

नरेश बड़गुर्जर का सफर हुआ खत्म

वहीं नरेश बड़गुर्जर का सफर क्वार्टर फाइनल में खत्म हो गया। उन्हें थर्ड सीड दिवेश गहलोत ने तीन सेट में हरायाा। नरेश ने पहले सेट में 2-6 से जीत हासिल की लेकिन दूसरे सेट में दिवेश ने 6-2 से हराकर स्कोर बराबर कर दिया। तीसरे सेट में गहलोत हावी ही रहे और 6-2 की जीत के साथ उन्होंने मैच खत्म कर दिया। सिंगल्स में जीत के बाद कृष्ण हुड्डा का सफर डबल्स में समाप्त हो गया। उनकी जोड़ी अजय मलिक के साथ थी। दोनों की टॉप सीड जोड़ी का मैच ध्रुव टांगरी और उदयवीर सिंह के साथ था। उदय और ध्रुव ने टॉप सीड पेयर को पहले सेट में 6-2 से हराया जबकि दूसरे सेट में उन्हें 6-1 से जीत मिली। अब टाइटल के लिए उनका सामना दिवेश गहलोत और सुशांत डबास की जोड़ी से होगा।

खबरें और भी हैं...