पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अरुण तीन सेट में जीतकर दूसरे राउंड में, चिराग को किया बाहर

अरुण तीन सेट में जीतकर दूसरे राउंड में, चिराग को किया बाहर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. सीसीसी ढकोली बैडमिंटन ओपन के बॉयज अंडर-17 में अरुण बाइसोया ने तीन सेट में जीत के साथ दूसरे दौर में जगह बना ली है। इंडोर बैडमिंटन हॉल ढकोली में अरुण ने चिराग गोयल को 2-1 से हराया। मैच के पहले सेट में अरुण ने तेज शॉट्स के साथ आगाज किया लेकिन चिराग भी उनका सामना करते रहे। दोनों के बीच स्कोर 10-10 से बराबर रहा और फिर स्कोर 14-14 हो गया। गोल्डन पॉइंट चिराग गोयल के नाम रहा और उन्होंने सेट 14-15 से जीतकर लीड बना ली। इसके बाद दूसरे सेट में अरुण ने तेज शॉट्स के दम पर लीड हासिल की और सेट 15-7 से जीतकर मैच बराबरी पर ला दिया। तीसरे सेट को अरुण ने 15-9 से जीता और चिराग को बाहर करते हुए अगले दौर में जगह पक्की कर ली। इससे पहले टूर्नामेंट की शुरुआत हरियाणा के डायरेक्टर स्पोर्ट्स जगदीप सिंह ने की। इस टूर्नामेंट में 1000 से ज्यादा शटलर्स ने एंट्री दी है और नॉर्थ जोन के 700 से ज्यादा शटलर्स इसमें खेल रहे हैं। अंडर-11 से लेकर अंडर-13/15/17/19 तक कैटेगरी इसमें शामिल है और विनर्स को 2.5 लाख का कैश प्राइज दिया जाएगा।

Star Shuttlers

विशेष ने रक्षित को किया बाहर

डायरेक्टर स्पोर्ट्स जगदीप सिंह ने की शुरुआत।

महनूर को मिली आसान जीत

गर्ल्स अंडर-17 में महनूर कौर ने सीधे सेटों में जीत के साथ दूसरे दौर में जगह बना ली। महनूर का पहले दौर में मैच सानिया सांगवान के साथ था और सानिया पहले सेट में पूरी तरह से बैकफुट पर रहीं। महनूर ने पहला सेट 15-5 से जीता जबकि दूसरे सेट में सानिया गोल्डन पॉइंट में 15-14 से हार गईं। सुजिंदर कौर को भी आसान जीत मिली। उन्होंने आनाश्री को सीधे सेटों में हराया। पहले सेट में सुजिंदर ने 15-14 से जीत हासिल की लेकिन दूसरे सेट में उन्हें संघर्ष नहीं करना पड़ा। इस बार उन्हें 15-9 की जीत के साथ अगले राउंड में जगह मिल गई। यशिका को भी सीधे सेटों में जीत मिली। उन्होंने तान्या शर्मा को 15-13, 15-10 से हराकर बाहर कर दिया।

बॉयज अंडर-17 में विशेष ने रक्षित कुमार को तीन सेट में हराकर बाहर कर दिया। विशेष ने पहले सेट में अपने स्टाइल में शुरुआत की और तेज शॉट्स के दम पर वे अंक हासिल करते रहे। उन्होंने सेट को 15-8 से अपने नाम करते हुए लीड बना ली। दूसरे सेट में रक्षित ने कमबैक किया और 12-15 से जीत दर्ज कर मैच बराबरी पर ला दिया। तीसरे सेट में विशेष ने 15-10 से जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बना ली। अनुश्रव ने आशीष तोमर को सीधे सेटाें में 15-10, 15-13 से हराकर चलता किया। अनुश्रव को दोनों ही सेटों में संघर्ष नहीं करना पड़ा। कुलविंदर को भी पहले मैच में जीत मिली। उन्होंने संतोष को 15-9, 15-13 से हराया। कैटेगरी के अंतिम मैच में गर्व मल्होत्रा को जीत मिली। उन्होंने अर्जुन को 15-8, 15-10 से मात दी।

खबरें और भी हैं...