पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेंट पीटर स्कूल को हरा शेमरॉक स्कूल ने हासिल की पहली जीत

सेंट पीटर स्कूल को हरा शेमरॉक स्कूल ने हासिल की पहली जीत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. 9वीं सेंट सोल्जर फुटबॉल ट्रॉफी में शेमरॉक स्कूल ने जीत के साथ शुरुआत की है। सेंट सोल्जर स्कूल में टूर्नामेंट की शुरुआत स्कूल के डायरेक्टर जगविंदर पाल सिंह हायर ने की और उनके साथ यहां पर प्रिंसिपल विजया सिद्धू भी शामिल रहीं।

शेमरॉक स्कूल का पहले मैच में सामना सेंट पीटर स्कूल के साथ था। शेमरॉक स्कूल ने इसमें 3-0 से जीत हासिल की। शेमरॉक स्कूल ने मैच के शुरुआत से ही अटैक करना आरंभ कर दिया लेकिन पहले 20 मिनट तक उन्हें सफलता नहीं मिली। सेंट पीटर स्कूल की टीम ने 23वें मिनट में गलती कर बैठी और मानव भारद्वाज ने इस पर गोल कर दिया। मानव ने शेमरॉक स्कूल का खाता खोल दिया। हाफ टाइम तक यही एकमात्र गोल रहा। दूसरे हाफ के 48वें मिनट में मानव ने लीड को डबल कर दिया। सेंट पीटर स्कूल टीम इस गोल से उबरी ही नहीं थी कि प्रभप्रीत सिंह ने 49वें मिनट में गोल कर टीम को जीत दिला दी। वहीं रेयान इंटरनेशनल स्कूल ने अजीत कर्म सिंह स्कूल को 1-0 से हराया।

शूटआउट में माउंट कार्मल जीता: माउंट कार्मल स्कूल ने शूटआउट में मिली जीत के बाद दूसरे राउंड में जगह बना ली। उन्होंने श्री गुरु हरकृष्ण स्कूल को 4-3 से हराया। अंतिम मैच में आशियाना स्कूल ने मोती राम आर्य स्कूल को पेनल्टी शूट में 5-4 से हराया।

खबरें और भी हैं...