पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साॅपिन्स स्कूल को डबल कैरम टाइटल

साॅपिन्स स्कूल को डबल कैरम टाइटल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकूला. 12वें क्लाइव शियर मेमोरियल कैरम टूर्नामेंट में सॉपिन्स स्कूल पंचकूला ने डबल टाइटल हासिल किया है। सेंट जेवियर्स स्कूल पंचकूला में हुए टूर्नामेंट में सॉपिन्स के प्लेयर्स ने शानदार प्रदर्शन किया और किसी को अपने आगे टिकने का मौका नहीं दिया। सॉपिन्स स्कूल की बॉयज टीम ने फाइनल मैच में मेजबान सेंट जेवियर्स स्कूल को शिकस्त दी। उन्हें रनरअप ट्रॉफी मिली। वहीं दूसरी ओर गर्ल्स में दीक्षांत स्कूल की टीम सॉपिन्स से पार नहीं पा सकी। उन्हें रनरअप ट्रॉफी से ही संतोष करना पड़ा। सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रिंसिपल जॉर्ज एस शियर ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। सॉपिन्स स्कूल की बॉयज कैरम टीम में युवराज खन्ना, अनुभव भल्ला, युवराज बैदवान शामिल थे जबकि गर्ल्स टीम में अंतरा सचदेव, प्रज्ञा नरुला, दीया अरोड़ा और महक अरोड़ा ने स्कूल को सम्मान दिलाया।

चंडीगढ़ स्विमिंग टीम के ट्रायल 26 को

चंडीगढ़. 35वीं सब-जूनियर और 45वीं जूनियर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ टीम के सलेक्शन ट्रायल 26 मई आयोजित किए जाएंगे। ये ट्रायल ऑल वेदर स्विमिंग पूल में सेक्टर-23 में सुबह नौ बजे आयोजित किए जाएंगे। नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन पुणे में 24 से 29 जून तक किया जाना है। जूनियर्स ग्रुप-1 में 15 से 17 साल के प्लेयर्स हिस्सा ले सकते हैं और उनका जन्म 2001 से 2003 के बीच होना जरूरी है। ग्रुप-2 में 13-14 साल के प्लेयर्स शामिल होंगे और उनका जन्म 2004-05 तक होना चाहिए। सब-जूनियर ग्रुप-3 में 11-12 साल के प्लेयर्स शामिल होंगे और उनका जन्म 2006-07 होना जरूरी है जबकि ग्रुप-4 में 9-10 साल के स्विमर्स शामिल होंगे। उनका जन्म 2008-09 के बीच होना चाहिए। प्लेयर्स अपनी एंट्री swimchd@gmail.com. पर या 9814691750 पर दे सकते हैं। इसके लिए 100 रुपए एंट्री फीस होगी।

रणविजय की पारी से जीता सेंट जोसफ

चंडीगढ़. सेंट जेवियर्स अंडर-12 नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट में सेंट जोसफ स्कूल ने चंडीगढ़ बैप्टिस्ट को 72 रन से हरा दिय। मैच में सेंट जोसफ स्कूल ने 20 ओवरों में नौ विकेट पर 143 रन का स्कोर खड़ा किया। रणविजय सिंह ठाकुर ने 72 रन की पारी खेली जबकि अक्ष राणा ने 24 रन का योगदान दिया। चंडीगढ़ बैप्टिस्ट की ओर से सचिन, रवि, अंकित और अंश ने 2-2 विकेट हासिल किए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी चंडीगढ़ बैप्टिस्ट स्कूल की टीम अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी और सेंट जोसफ स्कूल के बॉलर्स ने उन्हें 100 का आंकड़ा तक पार नहीं करने दिया। बैप्टिस्ट टीम 14 ओवरों में 71 रन के स्कोर पर ही ढेर हो गई। अंश ने 19 और सचिन ने 18 रन बनाए। सेंट जोसफ स्कूल की ओर से अक्ष राणा ने 6 रन देकर चार बल्लेबाजों को चलता किया। विवेक ने जबकि आर्यन और आदित्य ने 1-1 विकेट हासिल किया।

पंचकूला क्रिकेट टीम के संभावित घोषित

पंचकूला. पंचकूला डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने अंडर-23 क्रिकेट टीम के संभावित खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। अब इन प्लेयर्स को कैंप में शामिल किया जाएगा और उसके बाद फाइनल टीम घोषित की जाएगी। यही टीम हरियाणा स्टेट इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। पंचकूला के संभावित खिलाड़ियों में अजय दूहन, मोहित खरब, नेहल पाजनी, शुभम श्योखंड, आर्यन वर्मा, आशुतोष शर्मा, अरुण जागलान, मयंक चौधरी, मनदीप भारद्वाज, हितेष शर्मा, क्षितिज शर्मा, अमन बैदवान, आनंद कुमार, हिमांशु गौतम, सूरज प्रकाश, पंकज शर्मा, सागर शर्मा, विवेक विशिष्ट, रोहित मलिक, भास्कर मित्तल, संजीव धीमान, मुदित त्रिगोत्रा, राहुल बंसल, यश रोहिला और सारांश पोपली के नाम शामिल हैं। इन सभी प्लेयर्स को पीडीसीए कोच राजिंदर सिंह को सीएल डीएवी स्कूल सेक्टर-11 में 18 मई शाम पांच बजे संपर्क करना होगा।

मोहाली क्रिकेट टीम के ट्रायल 19 को

मोहाली. मोहाली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अंडर-23 क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल 19 मई को सुबह अाठ बजे आयोजित किए जाएंगे। ये ट्रायल पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के सी-ग्राउंड पर होंगे और इसमें मोहाली में पढ़ने या रहने वाला कोई भी खिलाड़ी हिस्सा ले सकता है। 23 साल से कम का कोई भी खिलाड़ी हिस्सा ले सकता है जिसका जन्म 1.9.2018 से 1.9.1995 के बीच हुआ हो। खिलाड़ियों को ट्रायल में अपने साथ बर्थ सर्टिफिकेट लाना होगा। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अंडर-23 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट का अायोजन अगले महीने से किया जाना है। 9 जून से इसके मैच शुरू होंगे और 23 जून तक जारी रहेंगे। ये सभी मैच 2-2 दिन के होंगे और सभी मेजर डिस्ट्रिक्ट टीम इसमें हिस्सा लेगी।

खबरें और भी हैं...