पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यूथ कांग्रेस वर्कर्स ने भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया

यूथ कांग्रेस वर्कर्स ने भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | कर्नाटक में भाजपा ने सरकार बनाने का दावा पेश किया और गवर्नर ने बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन का समय येदियुरप्पा को दिया है। लेकिन येदियुरप्पा वीरवार को ही सीएम की शपथ ले ली है। इसके विरोध में कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यूथ कांग्रेस वकर्स ने वीरवार देर शाम सेक्टर 48-49 के राउंड अबाउट पर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर इसका विरोध किया। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा ने संविधान का एनकाउंटर कर कर्नाटक के गवर्नर का सहारा लिया है। यह काम कर्नाटक के गवर्नर वाजूभाई वाला अपने मास्टर के इशारे पर कर रहे हैं।

स्कूटर सवार महिला का पर्स स्नैच करके फरार, केस दर्ज

चंडीगढ़ | एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी है कि किसी अज्ञात स्कूटर सवार ने उनका पर्स स्नैच कर लिया है। पर्स में साढ़े पांच सौ रुपए नकदी और एक मोबाइल फोन था। इस मामले में सेक्टर 17 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बताया गया कि घटना सेक्टर 22-23 लाइट प्वाइंट की है जब स्कूटर सवार आरोपी ने महिला का पर्स छीन लिया। घटना के बाद महिला ने शोर मचाया जिस पर जमा हुई भीड़ ने जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक स्कूटर का नंबर नोट नहीं हो पाया है वह एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से स्कूटर की पहचान करने में जुटे हुए हैं।

मौलीजागरां में एक बंद घर से 50 हजार नकदी और गहने चोरी

चंडीगढ़ | मौलीजागरां के रहने वाले नवनीत कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है कि किसी ने उनके घर से 50 हजार रुपए नकदी, एक चांदी की पायल, एक जोड़ा ईयरिंग और कुछ दस्तावेज चोरी कर लिए हंै। मामले में मौलीजागरां थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि घटना 8 मई से लेकर 12 मई के बीच की है जब उनके घर पर कोई नहीं था। इसके बाद जब वह घर वापिस आए तो पाया कि सामान चोरी हो चुका है जिसके बाद उन्होंने शिकायत पुलिस को दी। वहीं मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दो जगहों पर लड़कियाें से हुई छेड़छाड़ के आरोप में एक गिरफ्तार

चंडीगढ़ | एक लड़की ने पुलिस को शिकायत दी है कि मौलीजागरां के रहने वाले सिंकदर ने उनके साथ छेड़छाड़ की है। मौलीजागरां थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मौलीजागरां की है जब आरोपी ने लड़की को अपशब्द बोले। लड़की ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी घटना सेक्टर-19 की है जब किसी अज्ञात ने एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की तो उसने सूचना पुलिस को दी। इस पर सेक्टर 19 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है हालांकि अभी आरोपी की पहचान नहीं कर पाई है।

सेक्टर-15 धर्मशाला के पास कार की टक्कर लगने से महिला जख्मी

चंडीगढ़ | सेक्टर-15 की रहने वाली महिला ने पुलिस को शिकायत दी है कि कार ड्राइवर ने उन्हें टक्कर मार दी है जिससे वह घायल हो गई है। सेक्टर-11 थाना पुलिस केस दर्ज कर आरोपी कार ड्राइवर को गिरफ्तार करने में जुटी हुई है। घटना सेक्टर-15 धर्मशाला के पास की है जब कार ने टक्कर मार दी।

खबरें और भी हैं...