पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोलर प्लांट की डेडलाइन पूरी, आगे नहीं दी एक्सटेंशन

सोलर प्लांट की डेडलाइन पूरी, आगे नहीं दी एक्सटेंशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो साल का टाइम निकल गया लेकिन पुरानी बिल्डिंग्स में सोलर प्लांट लगवाए या अप्लाई किया सिर्फ 1100 ने ही। वीरवार को सोलर प्लांट एक कनाल या इससे ज्यादा बड़े घरों में लगवाने की डेडलाइन पूरी हो गई। हालांकि लोगों ने प्रशासन से टाइम मांगा था लेकिन नहीं दिया गया। अब इसको लेकर चंडीगढ़ रिन्यूअल एनर्जी साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन सोसायटी की तरफ से लेटर इस्टेट ऑफिस को भेज दिया गया गया है, जिसमें बताया गया है कि साल 2016 में बिल्डिंग बायलॉज में एक कनाल या इससे ज्यादा बड़े हाउसेज व बाकी कमर्शियल व इंडस्ट्रियल बिल्डिंग्स में सोलर प्लांट लगाना जरूरी किया गया था। लेकिन अभी तक करीब 750 लोगों ने सोलर प्लांट लगवाया है जबकि करीब 450 लोगों ने सोलर प्लांट लगवाने को लेकर रजिस्ट्रेशन करवाया है। हालांकि वीरवार को दो साल का टाइम पूरा हो गया है लेकिन फिलहाल जिन लोगों ने सोलर प्लांट नहीं लगवाए हैं या फिर रजिस्ट्रेशन भी नहीं करवाई है उन पर भी कार्रवाई नहीं होगी। इस्टेट ऑफिस ने थोड़ा टाइम लोगों को दिया है ताकि वे जल्द से जल्द सोलर प्लांट लगवा लें। इसको लेकर एक्सटेंशन कब तक बढ़ाई है इसका फैसला अभी सीनियर ऑफिसर्स की मीटिंग में होगा। कई लोगों ने एडवाइजर और प्रशासक को भी सोलर प्लांट लगाने को लेकर तारीख आगे बढ़ाने के लिए लिखा था लेकिन प्रशासन ने तारीख आगे नहीं बढ़ाई है।

भास्कर खास

दो साल का टाइम लेकिन करीब 750 लोगों ने ही लगवाए सोलर प्लांट और 450 ने करवाया रजिस्ट्रेशन

इतने हैं एक कनाल या इससे ज्यादा बड़े घर...कुल 5955 एक कनाल या इससे ज्यादा साइज के प्राइवेट हाउस हैं, जिसमें कैटेगरी वाइज 500 से 999 स्क्वेयर यार्ड के कुल 3803 प्राइ‌वेट हाउस हैं। 1000 से 2999 स्क्वेयर यार्ड के कुल 1984 प्राइवेट हाउस हैं। 3000 स्क्वेयर यार्ड कैटेगरी में कुल 168 प्राइवेट हाउस हैं। कमर्शियल: 500 स्क्वेयर यार्ड से ज्यादा प्लॉट साइज के कुल 1252 प्लॉट हैं।

ज्यादा लोग आएं इसलिए मोटिवेट करेंगे...

क्रेस्ट ऑफिसर्स के मुताबिक ज्यादा से ज्यादा लोग सोलर प्लांट लगवाने के लिए आगे आएं इसलिए उनको मोटिवेट किया जाएगा और सेक्टर वाइज रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के साथ मीटिंग भी की जाएगी। इस बारे में क्रेस्ट सीईओ संतोष कुमार ने कहा कि फिलहाल एक्सटेंशन नहीं दी गई है।

लोगों ने ये गिनाई समस्याएं...

-कई घरों के स्ट्रक्चर पुराने हैं इसलिए वहां पर सोलर प्लांट लगाने के लिए जगह ही नहीं है।

-सोलर प्लांट लगाने पर खर्चा ज्यादा आ रहा है।

-किस एजेंसी से सोलर प्लांट लगाना सही है, इसके बारे में पता नहीं चल रहा।

मेट्रो पार्क मोहाली में आईटी इंडस्ट्री शिफ्ट होने से हो रही जॉब क्रिएशन

चंडीगढ़|मेट्रो पार्क सेक्टर-103 मोहाली में आईटी/आईटीईएस और ईएसएमडी इंडस्ट्री शिफ्ट हो रही है। इसके तहत बीते दिनों 87 करोड़ के 15 एमओयू पर पंजाब सरकार के साथ हस्ताक्षर हुए। इस मौके पर आईटी एंड पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर पंजाब विजय इंदर सिंगला मौजूद थे।

इस दौरान एक एसटीपीआई की मौजूदगी इंटरेक्टिव सेशन आयोजित किया गया। इसमें डिपार्टमेंट इंफोर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी गवर्नमेंट ऑफ पंजाब का भी सहयोग रहा। इसमें प्रॉमिनेंट कंपनी काॅलनेक्स्ट बीपीओ चंडीगढ़, गुप्ता आईटीईएस प्राइवेट लि. चंडीगढ़, खुशी इंटरप्राइजेज चंडीगढ़, इंडस प्रिंट पेक चंडीगढ़, द डिजाइन प्लेस चंडीगढ़, एरी आर्ट्स चंडीगढ़, जेआईईसीओ क्वालिटी टेस्टिंग सर्विसेस प्रा. लि. यमुनानगर, मेरी नर्स गुरु ग्राम, नॉर वन सिस्टम्स सोनीपत, एचएस सोफ्टवेयर बेंगलुरु, तरन्नुम इंटरप्राइजेज यमुनानगर, पंजाब सरकार ने निवेश को बढ़ावा देने के लिए फिस्कल इनसेंटिव्स भी बढ़ा दिए हैं। इस एमओयू का नतीजा है कि इससे 1000 नई जॉब्स क्रिएट हुई हैं।

खबरें और भी हैं...