पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 2 दिन से पानी का लो प्रेशर अगले दो दिन ऐसा ही रहेगा

2 दिन से पानी का लो प्रेशर अगले दो दिन ऐसा ही रहेगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाॅटर वर्क्स सेक्टर-39 के बाहर बुधवार को सुबह ब्रेकअप हुई लाइन पर वीरवार दोपहर 2 बजे तक रिपेयर चली। इस लाइन का कजौली से पानी बंद किए जाने से बुधवार और वीरवार सुबह-शाम शहर में पहली मंजिल की छत के टैंक तक पानी नहीं पहुंचा। इसके कारण शहरवासियों को पानी की किल्लत झेलने पड़ी। लोगों के यहां निगम से 102 वाॅटर टैंकर भेजे गए। इसके लिए एमसी ने 7 प्राइवेट टैंकर हायर किए हुए थे। फोर्थ फेज की लाइन में डेढ़ दिन रॉ वाॅटर नहीं सप्लाई होने से सेक्टर 39 वाॅटर वर्क्स के यूजीआर में पानी का लेवल कम हो गया। इसके कारण शहर में 2 दिन और लो प्रेशर सप्लाई रहेगी। वाॅटर वर्क्स सेक्टर 39 के बाहर फेज फोर्थ की लाइन बुधवार सुबह 4 बजे ही टूट गई। इस लाइन के रॉ वाटर की सप्लाई कजौली हैड से बंद करवा दी गई। इस लाइन पर सुबह ही नगर निगम के पब्लिक हेल्थ विंग की ओर से रिपेयर का काम शुरू करवा दिया। लाइन की रिपेयर वीरवार दोपहर 2 बजे तक चली। इसके 1 घंटा बाद 3 बजे कजौली से लाइन में पानी छोड़ा गया। लेकिन 34 घंटे फेज फोर्थ लाइन से वाॅटर वर्क्स 39 तक रॉ वाटर नहीं पहुंचने से वाॅटर वर्क्स के यूजीआर के स्टोरेज में पानी कम पड़ गया। इसके कारण वीरवार को सेक्टर 12, 26, 32, 37 और 52 से जुड़े शहर के सभी सेक्टरों में पानी की सप्लाई पहली मंजिल से आगे नहीं बढ़ी। ग्राउंड फ्लोर वालों को टॉयलेट ब्लॉक के लिए बाल्टियां भरकर रखनी पड़ी। ऐसी ही प्रॉब्लम्स 2 दिन और रहेगी। वाॅटर वर्क्स सेक्टर-39 के यूजीआर में स्टोरेज वाॅटर का लेवल नीचे चला गया। इससे शुक्रवार सुबह के समय भी लो प्रेशर सप्लाई हो पाएगी। ऐसा एमसी के ऑफिसरों का भी मानना है। सेक्टर 20 ए के हाउस नंबर 127 में रहने वाले वार्ड के वाइस चेयरमैन राजीव कथूरिया का कहना है कि 5 दिन से उनके यहां लो प्रेशर पानी सप्लाई हो रही है। ग्राउंड फ्लोर से ऊपर पानी नहीं चढ़ रहा है। फ़र्स्ट फ्लोर पर भी ग्राउंड फ्लोर से पानी की बाल्टियां भरकर ले जानी पड़ रही हैं। रोज सुबह उठते ही घर के सभी बर्तन पानी से भरने पड़ रहे हैं। सेक्टर 20ए के हाउस नंबर 7 में रहने वाले सूरज का कहना है कि ग्राउंड फ्लोर तक ही पानी पहुंच रहा है। उनके यहां टॉप फ्लोर पर रहने वाले किरायेदार पानी की प्रॉब्लम्स के कारण कुछ दिन के लिए दिल्ली चले गए हैं। निगम के शिकायत सेंटर पर कई बार फोन करने के बाद भी वाॅटर टैंकर रात को पहुंचा।

एमसी के पास है 3600 लाख लीटर पानी

शहर में पानी की सप्लाई भाखड़ा नहर के 58 एमजीडी (26 10 लाख लीटर ) और 242 ट्यूबवेल के 22 एमजीडी (990 लाख लीटर) पानी से होती है। यानि 3600 लाख लीटर पानी है। लेकिन बुधवार सुबह चार बजे ही फेज चार की लाइन के ब्रेक अप होने से वीरवार दोपहर 2 बजे तक रिपेयर चली। इसके एक घंटा बाद पानी सप्लाई छोड़ी गई। लाइन में 35 घंटे बाद ही सेक्टर 39 वाटर वर्क्स तक रॉ वाटर की सप्लाई होने लगी। तब तक यूजीआर में पानी का लेवल पानी हो गया।

निगम के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर संजय अरोड़ा के मुताबिक फेज फोर्थ की लाइन का पानी बुधवार सुबह की लाइन ब्रेक अप होने पर कजौली से बंद कर दिया था। लाइन पर वीरवार दोपहर 2 बजे तक रिपेयर चली। इसके एक घंटा बाद कजौली से लाइन में रॉ वाटर की सप्लाई छोड़ी गई। ऐसे में सेक्टर 39 के यूजीआर में पानी लेवल कम हो गया। इससे कवर करने में दो दिन लगेंगे। इससे शुक्रवार और शनिवार को पहली मंजिल के छत पर रखे टैंकी तक पानी पहुंचेगा।

सिटी रिपोर्टर | चंडीगढ़

वाॅटर वर्क्स सेक्टर-39 के बाहर बुधवार को सुबह ब्रेकअप हुई लाइन पर वीरवार दोपहर 2 बजे तक रिपेयर चली। इस लाइन का कजौली से पानी बंद किए जाने से बुधवार और वीरवार सुबह-शाम शहर में पहली मंजिल की छत के टैंक तक पानी नहीं पहुंचा। इसके कारण शहरवासियों को पानी की किल्लत झेलने पड़ी। लोगों के यहां निगम से 102 वाॅटर टैंकर भेजे गए। इसके लिए एमसी ने 7 प्राइवेट टैंकर हायर किए हुए थे। फोर्थ फेज की लाइन में डेढ़ दिन रॉ वाॅटर नहीं सप्लाई होने से सेक्टर 39 वाॅटर वर्क्स के यूजीआर में पानी का लेवल कम हो गया। इसके कारण शहर में 2 दिन और लो प्रेशर सप्लाई रहेगी। वाॅटर वर्क्स सेक्टर 39 के बाहर फेज फोर्थ की लाइन बुधवार सुबह 4 बजे ही टूट गई। इस लाइन के रॉ वाटर की सप्लाई कजौली हैड से बंद करवा दी गई। इस लाइन पर सुबह ही नगर निगम के पब्लिक हेल्थ विंग की ओर से रिपेयर का काम शुरू करवा दिया। लाइन की रिपेयर वीरवार दोपहर 2 बजे तक चली। इसके 1 घंटा बाद 3 बजे कजौली से लाइन में पानी छोड़ा गया। लेकिन 34 घंटे फेज फोर्थ लाइन से वाॅटर वर्क्स 39 तक रॉ वाटर नहीं पहुंचने से वाॅटर वर्क्स के यूजीआर के स्टोरेज में पानी कम पड़ गया। इसके कारण वीरवार को सेक्टर 12, 26, 32, 37 और 52 से जुड़े शहर के सभी सेक्टरों में पानी की सप्लाई पहली मंजिल से आगे नहीं बढ़ी। ग्राउंड फ्लोर वालों को टॉयलेट ब्लॉक के लिए बाल्टियां भरकर रखनी पड़ी। ऐसी ही प्रॉब्लम्स 2 दिन और रहेगी। वाॅटर वर्क्स सेक्टर-39 के यूजीआर में स्टोरेज वाॅटर का लेवल नीचे चला गया। इससे शुक्रवार सुबह के समय भी लो प्रेशर सप्लाई हो पाएगी। ऐसा एमसी के ऑफिसरों का भी मानना है। सेक्टर 20 ए के हाउस नंबर 127 में रहने वाले वार्ड के वाइस चेयरमैन राजीव कथूरिया का कहना है कि 5 दिन से उनके यहां लो प्रेशर पानी सप्लाई हो रही है। ग्राउंड फ्लोर से ऊपर पानी नहीं चढ़ रहा है। फ़र्स्ट फ्लोर पर भी ग्राउंड फ्लोर से पानी की बाल्टियां भरकर ले जानी पड़ रही हैं। रोज सुबह उठते ही घर के सभी बर्तन पानी से भरने पड़ रहे हैं। सेक्टर 20ए के हाउस नंबर 7 में रहने वाले सूरज का कहना है कि ग्राउंड फ्लोर तक ही पानी पहुंच रहा है। उनके यहां टॉप फ्लोर पर रहने वाले किरायेदार पानी की प्रॉब्लम्स के कारण कुछ दिन के लिए दिल्ली चले गए हैं। निगम के शिकायत सेंटर पर कई बार फोन करने के बाद भी वाॅटर टैंकर रात को पहुंचा।

पानी की समस्या, यहां करें कॉल...

- वाॅटर टैंकर के लिए शिकायत सेंटर सेक्टर-15 के फोन नंबर 0172-2540200

- एसडीओ जगदीश सिंह मोबाइल नंबर 9872511337

- जेई विनोद कुमार 9872511349 को टैंकर के लिए फोन कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...