पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पाबंदी के बावजूद लिकर शॉप्स में बिल दिए बिना ही बेची जा रही शराब

पाबंदी के बावजूद लिकर शॉप्स में बिल दिए बिना ही बेची जा रही शराब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ में शराब की सेल पर बिल देना जरूरी है। लेकिन ये निर्देश कहीं फॉलो नहीं हो रहे हैं। लिकर शॉप्स पर आज भी पहले की तरह बिना बिल के लिकर सेल हो रही है। हालांकि इतना जरूर है कि डिजिटलाइज्ड पेमेंट के ऑप्शन लिकर शॉप्स पर जरूर दिए जा रहे हैं। यानि आप डेबिट या क्रेडिट कार्ड स्वाइप कर लिकर खरीद सकते हैं। लिकर शॉप्स में कस्टमर को बिल दिया जा रहा है या नहीं ये चेक किया गया तो पता चला कि किसी भी लिकर शॉप पर बिल नहीं दिए जा रहे। सेक्टर-11, सेक्टर-15 और 24 की लिकर शॉप पर कस्टमर को बिल नहीं दिया गया। भास्कर के पास इसकी वीडियो मौजूद है।

सेक्टर-24

सेक्टर-11

सेक्टर-15

हेवी पेनल्टी लगाई जाएगी...

बिल को लेकर एक्साइज एंड टेक्सेशन डिपार्टमेंट ने साफ निर्देश लिकर कान्ट्रैक्टर्स को दिए हैं कि बिना बिल वे एक बोतल सेल न करें। इसको लेकर हाल ही में एक्साइज एंड टेक्सेशन कमिश्नर अजीत बालाजी जोशी के निर्देश पर 40 ठेकों की इंस्पेक्शन एक्साइज डिपार्टमेंट की 8 टीमों ने की थी। जिसमें 5 ठेकों में बिना बिल के लिकर सेल किए जाने के बारे में पता चला। इनके चालान भी एक्साइज डिपार्टमेंट ने काटे हैं। एक्साइज एंड टेक्सेशन डिपार्टमेंट के ऑफिसर्स के मुताबिक जिन ठेकों में बिल नहीं काटे जा रहे हैं उनके चालान काटे जाएंगे और हेवी पेनल्टी लगाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...