पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 2 लड़कियों ने फंदा लगाकर दी जान, नहीं मिला सुसाइड नोट

2 लड़कियों ने फंदा लगाकर दी जान, नहीं मिला सुसाइड नोट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में 2 अलग-अलग जगह लड़कियों ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पहली घटना सेक्टर-18 की है। यहां 17 साल की नाबालिग ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका की पहचान अवंतिका के रूप में हुई है। अवंतिका चंडीगढ़ में अपनी चचेरी बहन के साथ रहती थी। कुछ दिन पहले ही चंडीगढ़ नौकरी करने के लिए आई थी। अपने कजिन के पास ही ठहरी हुई थी। घटना के समय अवंतिका की कजिन नहाने के लिए गई थी। कजिन जब नहाकर वापस आई तो अवंतिका ने फंदा लगा लिया था।

फस्ट ईयर की स्टूडेंट थी सिमरन... दूसरी घटना सेक्टर-52 की है। यहां 19 साल की लड़की ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका की पहचान सिमरन के रूप में हुई है। सिमरन सेक्टर-42 कॉलेज में फस्ट ईयर की स्टूडेंट थी। पुलिस को सिमरन के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना वीरवार दोपहर की है जब सिमरन घर में अकेली थी। इसी दौरान उसने फंदा लगा दिया। इसके बाद सिमरन का भाई घर आया जिसने देखा कि सिमरन ने फंदा लगाया हुआ था।

खबरें और भी हैं...