पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंचायत समिति पदाधिकारियों समेत जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का बढ़ाया मानदेय

पंचायत समिति पदाधिकारियों समेत जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का बढ़ाया मानदेय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़| सरकार ने अध्यक्ष, जिला परिषद के मासिक मानदेय को 7500 से बढ़ाकर 10,000 रुपए, उपाध्यक्ष को 6000 से बढ़ाकर 7500 रुपए सदस्यों को 2500 से बढ़ाकर 3000 रुपए कर दिया है। इसी प्रकार, अध्यक्ष, पंचायत समिति का मासिक मानदेय 6000 से बढ़ाकर 7500 रुपए, उपाध्यक्ष का 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपए और सदस्य का 1250 से बढ़ाकर 1600 रुपए किया गया है। सरपंच का मासिक मानदेय बढ़ाया है और इसे 2000 से बढ़ाकर 3000 रुपए किया है, जबकि पंच का मासिक मानदेय 600 से बढ़ाकर 1000 रुपए किया है। ग्रामीण विकास में गुणात्मक परिवर्तन लाने के उद्देश्य से विकास कार्यों के प्रकार पर निर्णय लेने के लिए 10 सदस्यों की समिति गठित की जाएगी।

खबरें और भी हैं...