पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केंद्र ने यूपी, हरियाणा पंजाब को फसल अवशेष प्रबंधन के लिए दिया ‌Rs.1100 करोड़ का पैकेज

केंद्र ने यूपी, हरियाणा-पंजाब को फसल अवशेष प्रबंधन के लिए दिया ‌Rs.1100 करोड़ का पैकेज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़| केंद्र सरकर ने हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के लिए गेहूं व धान के फानों का फसल अवशेष प्रबंधन करने के लिए 1100 करोड़ रुपए के पैकेज की घोषणा की है। इसके लिए 20 से 25 लाख रुपए की लागत से कस्टम हायरिंग सेंटर्स स्थापित होंगे, जिसके वित्त पोषण के लिए बैंकों के सहयोग की आवश्यकता होगी। इसमें अनुदान भी उपलब्ध होगा। योजना के तौर-तरीकों की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी। काबिलेगौर है कि हरियाणा व पंजाब में काफी एरिया में धान व गेहूं उगाया जाता है।

खबरें और भी हैं...