चंडीगढ़| हरियाणा सेकंडरी शिक्षा विभाग ने राजकीय स्कूलों में नियमित आधार पर कार्यरत पीआरटी शिक्षकों से राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालयों में नियुक्त होने के लिए 21 मई तक आवेदन मांगे हैं। मॉडल संस्कृति विद्यालयों में पहले से कार्यरत पीआरटी शिक्षकों की स्क्रीनिंग के पश्चात कुछ नए पद रिक्त रह गए हैं, जिन्हें भरने के लिए राजकीय स्कूलों में नियमित आधार पर कार्यरत पीआरटी शिक्षकों से आवेदन मांगें हैं। मॉडल संस्कृति विद्यालय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय है। अंग्रेजी बोलने का अच्छा वक्ता होना चाहिए।