- Hindi News
- National
- ग्रामीण विकास योजना के लिए Rs.500 करोड़ का प्रावधान, जरूरत के अनुसार होंगे विकास कार्य
ग्रामीण विकास योजना के लिए Rs.500 करोड़ का प्रावधान, जरूरत के अनुसार होंगे विकास कार्य
चंडीगढ़ | सरकार ने हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के नाम से एक नई योजना लागू की है, इसके तहत ग्राम पंचायतों की जरूरतों और आवश्यकता के अनुसार विकास कार्य कराए जाएंगे। चालू वित्त वर्ष 2018-19 के लिए मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति, निर्मल बस्ती योजना और सड़कों के फुटपाथ और चौपाल सब्सिडी की योजना को एक नई योजना में विलय कर दिया है। इसे हरियाणा ग्रामीण विकास योजना का नाम दिया गया है। वित्त वर्ष 2018-19 के लिए इसके तहत 500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।