- Hindi News
- National
- अंतरजातीय विवाह करने वाले जोड़े को 1 लाख के बजाय मिलेगी 2.50 लाख रुपए प्रोत्साहन राशि
अंतरजातीय विवाह करने वाले जोड़े को 1 लाख के बजाय मिलेगी 2.50 लाख रुपए प्रोत्साहन राशि
चंडीगढ़ | सरकार ने प्रदेश में अंतरजातीय विवाह करने वाले जोड़े को मुख्यमंत्री सामाजिक समरसता अंतरजातीय विवाह शगुन योजना के तहत 2.50 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया है। इससे पहले मात्र 1.01 लाख रुपए की राशि दी जाती थी। समाज से जात-पात के भेदभाव को खत्म करने एवं आपसी सौहार्द को बढ़ाने के लिए अंतरजातीय विवाह की प्रोत्साहन योजना शुरू की है। योजना का लाभ लेने के लिए दंपती में से एक अनुसूचित जाति से संबंधित होना चाहिए और एक गैर अनुसूचित जाति का होना चाहिए।