पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसएसपी फिरोजपुर रेप पीडितों की सुरक्षा सुनिश्चित करें: हाईकोर्ट

एसएसपी फिरोजपुर रेप पीडितों की सुरक्षा सुनिश्चित करें: हाईकोर्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | फिरोजपुर में दो लड़कियों से रेप के मामले में हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जस्टिस जयश्री ठाकुर ने फिरोजपुर के एसएसपी को निर्देश दिया कि वे पीड़ित लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। कोर्ट ने मामले पर 17 जुलाई के लिए सुनवाई तय की है। पीड़ित लड़कियों के पिता की तरफ से याचिका दायर कर कहा गया कि मामले की जांच स्पेशल इनवेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) अथवा किसी दूसरी एजेंसी से जांच कराई जाए और पीडितों के जान माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। याची पक्ष की तरफ से वकील पीपीएस दुग्गल ने कहा कि रेप के बाद दोनों लड़कियां कई दिनों तक फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन रही हैं। मामले में आरोपियों की हिम्मत इस कदर बुलंद है कि उन्होंने दोनों पीडितों को धमकी तक की समझौता न करने पर पीडितों की तस्वीरें सार्वजनिक कर दी जाएंगी। यही नहीं पीडितों के पिता को भी डीएसपी ने थाने में बुलाकर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। दुग्गल ने कहा कि डीएसपी मामले की सही जांच नहीं कर रहे हैं और आरोपियों के प्रभाव में है। इस मामले में महज एक ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी प्रभावशाली हैं और उन्हें स्थानीय डीएसपी का संरक्षण हासिल है। ऐसे में मामले की जांच किसी दूसरी एजेंसी या एसआईटी से कराई जाए।

रेप मामले में सरकार को नोटिस

खबरें और भी हैं...