- Hindi News
- National
- सोलर प्लांट का रजिस्ट्रेशन करवा लें कल तक, तभी मिलेगी 3 महीने की एक्सटेंशन
सोलर प्लांट का रजिस्ट्रेशन करवा लें कल तक, तभी मिलेगी 3 महीने की एक्सटेंशन
अगर आपका एक कनाल या इससे ज्यादा बड़ा घर चंडीगढ़ में है और सोलर प्लांट अभी तक नहीं लगवाया है तो वाॅयलेशन के तहत कार्रवाई के लिए तैयार रहें। हालांकि चंडीगढ़ रिन्यूअल एनर्जी साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन सोसायटी(क्रेस्ट) ने लोगों को राहत देते हुए कहा है कि 17 मई सोलर प्लांट लगाने की आखिरी तारीख है लेकिन अगर लोग इस तारीख तक सोलर प्लांट लगाने को लेकर एप्लाई या रजिस्ट्रेशन भी करवा देते हैं तो ही उनको अगले तीन महीने की एक्सटेंशन दी जाएगी। जो रजिस्ट्रेशन भी नहीं करवाएंगे उन पर इस्टेट ऑफिस बिल्डिंग बायलॉज के तहत नोटिस भेजने और पेनल्टी लगाने की कार्रवाई करेगा। 2016 में नोटिफाई किए गए रूल्स के हिसाब से कैटेगरी वाइज नई कंस्ट्रक्शन पर तो प्लांट लगाना जरूरी किया ही गया है साथ ही पुरानी बिल्डिंग्स पर प्लांट लगाने के लिए दो साल दिए गए थे। ये दो साल अब कल पूरे हो रहे हैं। वहीं, सीईओ क्रेस्ट संतोष कुमार ने कहा कि पब्लिक को रजिस्ट्रेशन के लिए कहा है। वीरवार तक लोग अगर रजिस्ट्रेशन करवाते हैं तो उनके पास अपने मकान में सोलर प्लांट इंस्टॉल करने के लिए तीन महीने का टाइम मिल जाएगी। पूअर रिस्पाॅन्स : पिछले तीन महीने में करीब 550 लोगों ने अपने घरों में प्लांट लगाने के लिए एप्लाई किया है। इससे पहले तक करीब 867 मकानों में प्लांट लगाने के लिए सब्सिडी फाइनल की गई थी।
ऐसे करवाएं रजिस्ट्रेशन
www.solarchandigarh.com पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। क्रेस्ट की इस वेबसाइट में जाएंगे तो यहां पर रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन होगा जिस पर क्लिक कर पेज खुलेगा। इसमें इंफॉरमेशन भरकर सब्मिट करनी है आपकी रजिस्ट्रेशन हो जाएगी।
कितना खर्चा, कितनी बिजली
एक किलोवॉट का प्लांट: सब्सिडी मिलाकर करीब 42 हजार लगेंगे। रोज 4 यूनिट बिजली जेनरेट होगी।
2 किलोवॉट: करीब 85 हजार लगेंगे। रोज 8 यूनिट बिजली।
5 किलोवॉट: करीब 2.15 लाख खर्च, हर रोज 20 यूनिट बिजली जेनरेट होगी।