राइट टू सर्विस कमीशन के कमिश्नर के लिए 20 दिन में भी नहीं बना ऑफिस
राइट टू सर्विस कमीशन के कमिश्नर के लिए 20 दिन में भी नहीं बना ऑफिस
चंडीगढ़ | चंडीगढ़ प्रशासन राइट टू सर्विस एक्ट को सही तरीके से इंप्लीमेंट करने को लेकर काम नहीं कर पाया है। मिनिस्ट्री ने एक्ट को चंडीगढ़ के लिए नोटिफाई किया, राइट टू सर्विस कमीशन के तहत कमीशन के तौर पर केके जिंदल की एप्वाइंटमेंट कर दी। केके जिंदल ने 26 अप्रैल को चंडीगढ़ प्रशासन में ज्वाइनिंग कर ली, लेकिन अभी तक कमिश्नर के लिए ऑफिस ही नहीं बन पाया है जिसके चलते इस कमीशन का काम शुरू ही नहीं हो पाया है।
एसडी कॉलेज के स्टूडेंट्स की बीकॉम रिजल्ट में फर्स्ट और सेकंड पोजिशन
चंडीगढ़| एसडी कॉलेज बनूड़ ने पीयू पटियाला द्वारा दिसंबर 2017 में आयोजित बी कॉम (ऑनर्स) थर्ड सेमेस्टर एग्जाम में फर्स्ट, सेकेंड और 8वीं पोजिशन हासिल की है। कॉलेज के स्टूडेंट्स ने पहली बार टॉप पोजिशंस हासिल की हैं। इसमें स्टूडेंट मुस्कान ने बीकॉम (ऑनर्स) में 87.8 परसेंट मार्क्स लेकर फर्स्ट पोजिशन पर रही। रवीना ने 87 परसेंट मार्क्स लेकर दूसरी पोजीशन, अर्जुन भाटिया ने 83.2 परसेंट के साथ 8वीं पोजिशन ली।
एबेकस कंपीटिशन रविवार को, 3 मिनट में 75 सवालों के जवाब देंगे बच्चे
चंडीगढ़ | पंजाब और ट्राईसिटी के स्टूडेंट्स के लिए रीजनल स्तर का एबेकस कंपीटिशन रविवार को हिमाचल भवन, सेक्टर 28 चंडीगढ़ में होगा। ब्रेनओब्रेन एबेकस प्रतियोगिता में पंजाब और ट्राईसिटी के 1500 से अधिक बच्चे हिस्सा लेंगे। रीजनल डायरेक्टर निधि गुप्ता ने कहा कि एनुअल एबेकस कंपीटिशन का उद्देश्य स्टूडेंट्स का ब्रेन डेवलप करना, किसी भी कंपीटिशन के लिए तैयार करना है। प्रतिभागियों को कंपीटिशन में उपयोग कर केवल तीन मिनट में 75 मैथ्स के सवालों को हल करना होगा। इसमें 05-13 साल के उम्र के स्टूडेंट्स हिस्सा ले सकते हैं।