- Hindi News
- National
- हीट वेव पर प्रशासन की एडवाइजरी शराब, चाय, कॉफी अवॉइड करें, पानी ज्यादा पीएं और रेडियो भी सुनें
हीट वेव पर प्रशासन की एडवाइजरी-शराब, चाय, कॉफी अवॉइड करें, पानी ज्यादा पीएं और रेडियो भी सुनें
गर्मियों को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन ने पब्लिक के लिए एडवाइजरी जारी की है ताकि वे मौसम को लेकर अवेयर रहें और बचाव के उपाय कर सकें। इसमें कहा गया है कि लोग रेडियो सुनें, टीवी देखें, न्यूजपेपर पढ़ें ताकि लोकल वेदर को लेकर जानकारी रहे। प्यास न भी लग रही तब भी ज्यादा मात्रा में पानी पीएं, ओआरएस को यूज करें, होम मेड ड्रिंकक्स जैसे लस्सी, राइस वाॅटर, लेमन वाॅटर, बटरमिल्क वगैरह पीएं। इस मौसम में कपड़े लाइटवेट, लाइट क्लर, लूज या कोटन के पहनें। सिर ढकने के लिए कैप, छाता या कपड़ा यूज करें।
इम्प्लाॅइज और वर्कर्स के लिए गाइडलाइंस: सभी वर्क प्लेस के पास ठंडे पानी का इंतजाम हो। डायरेक्ट सनलाइट में काम करने से बचाव करें, दिन में जिस वक्त मौसम थोड़ा अच्छा हो उसी वक्त ज्यादा काम को शेड्यूल करें, आउटडोर एक्टिविटीज के लिए फ्रिक्वेंसी और लेंथ रेस्ट ब्रेक्स की बढ़ाई जाए, प्रेग्नेंट वर्कर्स और वर्कर्स विद मेडिकल कंडीशन पर ज्यादा ध्यान दिया जाए।
यह करें
जितना पॉसिबल हो इनडोर ही रहें, अपना घर ठंडा रखें, पर्दों को यूज करें, शटर और सनशेड लगाएं, रात को विंडो खुली रखें और लोअर फ्लोर में ही रहने की कोशिश करें। फैन यूज करें, रेगुलर ठंडे पानी से नहाएं।
यह न करें : ज्यादा धूप में बाहर न जाएं, दोपहर में ज्यादा हार्ड वर्क एक्टिविटीज न करें, नंगे पांव न निकलें, कुकिंग एरिया हवादार रहे, शराब, चाय, कॉफी व कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक्स न पिएं।