पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकार के विरोध में नारेबाजी करने वाले 6 के खिलाफ चालान पेश

सरकार के विरोध में नारेबाजी करने वाले 6 के खिलाफ चालान पेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़| सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने के मामले में पुलिस ने पीपल डेमोक्रेटिक फ्रंट के छह मेंबर्स के खिलाफ दो साल बाद मंगलवार को कोर्ट में चालान पेश किया। इनके खिलाफ पुलिस ने डीसी के धारा 144 के आदेशों का उल्लंघन करने पर धारा 188 के तहत केस दर्ज किया था। जिनके खिलाफ चालान पेश किया गया, उनमें देवी दयाल शर्मा, हरचंद सिंह, हरिंदर पाल सिंह, मोहम्मद शहनाज, कुलदीप सिंह और आरएल मौदगिल शामिल हैं। चालान में पुलिस ने 12 लोगों को गवाह बनाया है। हालांकि पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था, लेकिन बाकी के एड्रेस न मिलने से उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया। 25 फरवरी, 2016 को पीपल डेमोक्रेटिक फ्रंट के लोग काफी संख्या में इकट्‌ठा हुए और नेहरू पार्क सेक्टर-22 में रैली निकाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने उन्हें रोका और कहा कि डीसी के आदेशों पर धारा 144 लागू है, यहां रैली न निकालें। उन्हें परमिशन लेनी होगी। पहले उन्होंने कहा कि हम चले जाते हैं, लेकिन फिर दोबारा इकट्‌ठे हो गए और रैली निकालनी शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया।

खबरें और भी हैं...