सुसाइड के लिए उकसाने पर 2 को 7-7 साल कैद
आत्महत्या के लिए उकसाने के एक मामले में जिला अदालत ने सेक्टर-26 के रहने वाले जॉनी और सेक्टर-36 के रोहित कुमार रिम्मी को 7-7 साल कैद की सजा सुनाई है। ये दोनों सेक्टर-26 के विजय शर्मा को ब्लैकमेल कर रहे थे और पैसों की डिमांड कर रहे थे। इनसे तंग आकर विजय ने फांसी लगा ली थी। विजय ने सुसाइड करते हुए वीडियो भी बनाई थी, जिसे पुलिस ने सबूत के तौर पर कोर्ट में पेश किया है।
पुलिस ने विजय की प|ी पूजा की शिकायत पर जॉनी और रोहित के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 और 34 के तहत केस दर्ज किया था। शिकायत के मुताबिक पूजा और विजय की 8 साल पहले शादी हुई थी और उनके दो बच्चे भी थे। घटना के दिन विजय के कुछ रिश्तेदार आए और उन्होंने पूजा के पिता से मिलने के लिए जाना था। विजय कपड़े बदलने के लिए कमरे में गया, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं आया। पूजा ने आवाज लगाई, लेकिन फिर से कोई जवाब नहीं मिला। सबने मिलकर जब दरवाजा खोला तो देखा कि विजय ने फांसी लगा रखी थी। पूजा ने जब विजय का फोन देखा तो उसमें ड्राफ्ट मैसेज में सुसाइड नोट मिला।
इसके अलावा उसमें वीडियो और ऑडियो क्लिप्स भी थी। पूजा ने ये सभी सबूत पुलिस को दे दिए। पुलिस के मुताबिक जॉनी और रोहित काफी समय से विजय को ब्लैकमेल कर रहे थे कि उसका किसी लड़की से अफेयर है, जिसके बारे में वे उसकी प|ी को बता देंगे। वे उसे ब्लैकमेल कर पैसों की मांग कर रहे थे और आखिरकार तंग आकर उसने सुसाइड कर लिया।