सीआईएबी के स्वच्छता अिभयान में स्पेशल ड्राइव में साफ किया मलबा
सेंट्रल ऑफ इनोवेटिव एंड एप्लाॅइड बायो प्रोसेसिंग (सीआईएबी) में 1 से 15 के बीच स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें शपथ ग्रहण सेरेमनी, क्लीननेस और वेस्ट मैनेजमेंट वर्कशॉप, इसके अलावा स्वच्छता को लेकर स्पेशल ड्राइव और ओल्ड रिकाॅर्ड का सेग्रिगेशन, मलबा साफ किया गया। इसके अतिरिक्त स्वच्छ भारत अभियान पर पेंटिंग कम्पटीशन का आयोजन किया गया। इसमें स्टूडेंट और स्टाफ ने हिस्सा लिया। चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर डॉ. टीआर शर्मा ने स्टाफ और स्टूडेंट्स के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने ड्राइव को सफल बनाने के लिए वॉलंटियर्स के कंट्रीब्यूशन की भी सराहना की।