धनास मिल्क कॉलोनी में सुंदर कांड पाठ
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मिल्क कॉलोनी धनास में विशाल सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन गायक पंडित हरीश शर्मा ने संगीत के साथ पाठ किया। इस पाठ में पूर्व मेयर केवल कृष्ण आदिवाल, वार्ड नंबर पांच की पार्षद शीला फूल सिंह ने भी हिस्सा लिया। भगवान राम का नाम तो है ही शीतलता प्रदान करने वाला और इसीलिए आज भगवान ने प्रसन्न होकर वर्षा की अमृत बूंदों से वातावरण को शीतल कर दिया है। हमें इसके लिए प्रभु का आभारी होना चाहिए। ये प्रवचन पंडित शर्मा ने दिए।
धर्म, समाज और संस्था कार्यक्रम की कवरेज के लिए 9888027501 पर वॉट्सएप करें। neena.sharma@dbcorp.in पर मेल करें।