पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब पुणे का सामना करेगी टीम मिनर्वा

अब पुणे का सामना करेगी टीम मिनर्वा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. यूथ लीग अंडर-18 के फाइनल में पहुंची मिनर्वा की टीम अब नए चैलेंज के लिए तैयार है। शिलोंग में चल रही लीग में मिनर्वा का फाइनल राउंड में पहला मुकाबला 17 मई को एफसी पुणे सिटी के साथ होगा। मिनर्वा ने इस साल तीन नेशनल टाइटल हासिल किए हैं और पंजाबी फुटबॉल क्लब चौथा टाइटल हासिल करने को बेताब है। मिनर्वा ने अंडर-18 लीग में अपनी नई टीम उतारी है और पुणे के साथ उनका मुकाबला आसान नहीं होगा। मिनर्वा को प्ले ऑफ में एक भी जीत नहीं मिली थी। पहले मैच में उन्होंने एसएजी एकेडमी के साथ ड्रॉ खेला था जबकि दूसरे मुकाबले में आइजोल ने उन्हें ड्रॉ पर रोका। तीसरे मैच में मिनर्वा काे केरल ब्लास्टर्स ने मात दी थी। फाइनल राउंड में मिनर्वा और पुणे के अलावा साई त्रिवेंद्रम और ईस्ट बंगाल एक ग्रुप में शामिल है।

खबरें और भी हैं...