पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूरन ने हाईकोर्ट इलेवन को दिलाई जीत

पूरन ने हाईकोर्ट इलेवन को दिलाई जीत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. थर्ड चैंपियंस कॉरपोरेट क्रिकेट लीग में पूरन पांडे ने हाईकोर्ट इलेवन को जीत दिलाई है। उन्होंने आईटी पार्क क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में टीम आईडीएस को 115 रन के विशाल अंतर से हराया। मैच में हाईकोर्ट ने 20 ओवरों में सात विकेट पर 200 रन का स्कोर खड़ा किया। गुरदीप राणा ने 60 रन की पारी खेली। आईडीएस के लिए रवि ने चार विकेट लिए। जवाब में उतरी टीम आईडीएस ने 17.4 ओवरों में 85 रन पर सभी विकेट गंवा दिए। चंदन ने 38 और रवि ने 21 रन बनाए। हाईकोर्ट की ओर से पूरन पांडे ने तीन और धान सिंह ने दो विकेट निकाले। पूरन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

खबरें और भी हैं...