पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एजुकेशन डिपार्टमेंट 10 विकेट से जीता

एजुकेशन डिपार्टमेंट 10 विकेट से जीता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. सेकंड अनित्या क्रिकेट लीग में एजुकेशन डिपार्टमेंट ने दस विकेट की शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने अपने लीग मैच में डोमिनेटर्स पर बड़ी जीत हासिल की। लीग मैच में एजुकेशन डिपार्टमेंट ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। टीम का निर्णय सही रहा और उन्होंने बॉलिंग करते हुए डोमिनेटर्स को 20 ओवरों में 79 रन पर ही ढेर कर दिया। रोहित खेड़ा ने 13 रन बनाए। एजुकेशन डिपार्टमेंट की ओर से सुरेश ने चार बल्लेबाजों को चलता किया। जवाब में उतरी एजुकेशन डिपार्टमेंट की टीम ने 7.5 ओवरों में बिना विकेट गंवाए मैच अपने नाम कर लिया। भारत ने 31 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली जबकि मनदीप ने 19 रन का योगदान दिया। सुरेश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

खबरें और भी हैं...