पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फॉक्स की टीम को मिली 38 रन से जीत

फॉक्स की टीम को मिली 38 रन से जीत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. फ्रीडम क्रिकेट कप में फाॅक्स ने हाईकोर्ट पर 38 रन की जीत हासिल की। बरवाला क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में फॉक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट पर 161 रन का स्कोर खड़ा किया। हैरी ने 53 रन की पारी खेली जबकि उमेश ने 33 रन का योगदान दिया। धान सिंह ने हाईकोर्ट के लिए दो जबकि गुरदीप ने एक विकेट लिया। जवाब में बल्लेबाजी करने के लिए उतरी हाईकोर्ट टीम के बल्लेबाज संभल नहीं सक और पूरी टीम ने 19 ओवरों में 123 रन पर सभी विकेट गंवा दिए। सुरेश ने 32 रन बनाए जबकि धान सिंह ने 30 रन का योगदान दिया। फाॅक्स की ओर से विशाल थिंड ने पांच बल्लेबाजों को चलता किया जबकि विजय ने तीन विकेट लेकर टीम को जीत दिला दी। विशाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

खबरें और भी हैं...