पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेंट जोसफ को दून स्कूल ने दी शिकस्त

सेंट जोसफ को दून स्कूल ने दी शिकस्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. राउंड ग्लास फुटबॉल अंडर-13 लीग सीजन-1 में दून स्कूल ने रोमांचक जीत के साथ शुरुआत की है। उन्होंने पहले मैच में सेंट जोसफ स्कूल पर 3-2 से जीत हासिल की। विजेता टीम के कप्तान वैभव को दो गोल करने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। दिन के दूसरे मुकाबले में आशियाना पब्लिक स्कूल को जीत मिली। उन्होंने ट्रिब्यून मॉडल स्कूल को 8-0 से हराया। हरमनदीप ने एक के बाद एक 6 गोल किए अौर उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। दिन के तीसरे मैच में जीत स्ट्रॉबेरी फील्ड स्कूल को जीत मिली और उन्होंने सेंट कबीर स्कूल को 6-0 से हराया। वंश को दो गोल करने के लिए मैन आॅफ द मैच चुना गया। दिन के अंतिम लीग मैच मे किड्स आर किड्स टीम ने सॉपिन्स को 6-1 से हराया। अंशुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

खबरें और भी हैं...