पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चंडीगढ़ टीम को सात मेडल

ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चंडीगढ़ टीम को सात मेडल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. 11वें टीएफआई ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चंडीगढ़ के प्लेयर्स ने सात मेडल हासिल किए हैं। चंडीगढ़ को यहां पर गोल्ड मेडल गौरव वर्मा ने दिलाया। उन्होंने 29 किलोग्राम बॉयज में स्वर्णिम सफलता हासिल की। इसके बाद कुनाल शर्मा ने 29 किलोग्राम सब-जूनियर बॉयज में सिल्वर जीता जबकि 48 किलोग्राम कैडेट गर्ल्स में अक्षिता गर्ग को रजत पदक मिला। अंडर-73 किलोग्राम बॉयज में अरमान कुमार ने तीसरे स्थान के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया जबकि पूम्से में श्रेया तिवारी को चौथे स्थान के साथ ब्रॉन्ज मेडल मिला। इसके अलावा पूम्से कैडेट गर्ल्स में अर्शिता ने और 73 किलोग्राम बॉयज जूनियर में अनमोल कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

खबरें और भी हैं...