पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ब्रिटिश स्कूल को हरा गवर्नमेंट स्कूल 35 फाइनल में

ब्रिटिश स्कूल को हरा गवर्नमेंट स्कूल-35 फाइनल में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट द्वारा आयोजित इंटर स्कूल अंडर-17 बॉयज क्रिकेट टूर्नामेंट में गवर्नमेंट स्कूल-35 ने शानदार जीत के साथ फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने सेक्टर-16 में खेले गए सेमीफाइनल में ब्रिटिश स्कूल को आठ विकेट से मात दी। टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में ब्रिटिश स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और टीम 30 ओवरों में नौ विकेट पर 188 रन ही बना सकी। जवाब में गवर्नमेंट स्कूल-35 ने दो विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया।

सेक्टर-16 स्टेडियम में खेले गए मैच में ब्रिटिश स्कूल ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम का ये फैसला सही रहा और उन्होंने 30 ओवरों में नौ विकेट पर 188 रन का स्कोर खड़ा किया। नवकरन ने 39 रन की पारी खेली जबकि सचिन के बल्ले से 24 रन निकले। गवर्नमेंट स्कूल-35 की ओर से अरबाब ने शानदार बॉलिंग करते हुए 6 रन देकर तीन बल्लेबाजों को चलता किया जबकि रोहन ने नौ रन देकर दो विकेट हासिल किए।

जवाब में बल्लेबाजी करने के लिए उतरी गवर्नमेंट स्कूल-35 की टीम ने कोई गलती नहीं की और उन्होंने 17.2 अोवरों में ही दो विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। सूर्य नरायणा ने टीम के लिए 55 रन की पारी खेली जबकि मानव मलिक ने 37 रन का योगदान दिया। रोहन ने नाबाद 16 रन का योगदान दिया। अब फाइनल में गवर्नमेंट स्कूल-35 की टीम का सामना डीएवी स्कूल-8 के साथ होगा। डीएवी स्कूल-8 ने सेमीफाइनल में गवर्नमेंट स्कूल-26 काे चार विकेट से हराकर बाहर किया था।

आठ विकेट से मिली जीत, अरबाब ने 3 विकेट लिए, सूर्य ने 55 रन बनाए

खबरें और भी हैं...