पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वर्ल्ड गोल्फ मैप पर चंडीगढ़ का ‘हुनर\' दिखाने को तैयार मित्तल

वर्ल्ड गोल्फ मैप पर चंडीगढ़ का ‘हुनर\' दिखाने को तैयार मित्तल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. सिटी स्टार गोल्फर हुनर मित्तल एक बार फिर से वर्ल्ड गोल्फ मैप पर देश को पहचान दिलाने के लिए तैयार हैं। गुरुकुल ग्लोबल स्कूल की स्टूडेंट हुनर अंडर-12 नेशनल रैंकिंग में टॉप पर रही हैं और उन्हें 18 मई से चार वर्ल्ड गोल्फ चैंपियनशिप में हिस्सा लेना है। इसकी शुरुआत अमेरिका के ओरलैंडो में ब्रिजटोन गोल्फ चैंपियनशिप से होगी। इसके बाद 13 साल की हुनर को सैन डिएगो में आईएमजी जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप खेलनी है जबकि लास वेगास में वे वर्ल्ड स्टार्स ऑफ जूनियर गोल्फ चैंपियनशिप में तीसरे टाइटल के लिए उतरेंगी। नॉर्थ कैरोलिना में हुनर अपने अमेरिकन टूर का अंतिम मुकाबला किड्स टीन वर्ल्ड गोल्फ चैंपियनशिप के रूप में खेलेंगी।

5 साल की उम्र में शुरू किया गोल्फ सीखना

हुनर ने अपनी गेम की शुरुआत पांच साल की उम्र से की थी और अभी तक आठ साल के करियर में वे 100 गोल्फ टूर्नामेंट में खेल चुकी हैं। पिछले साल उन्होंने लेडीज ओपन गोल्फ में टाइटल हासिल किया था और वे इस टाइटल को जीतने वाली सबसे युवा गोल्फर थीं। उन्होंने गोल्फ की शुरुआत अपने पिता के कहने पर की थी। स्विमिंग और लॉन टेनिस खेलने वाली हुनर अब सिर्फ गोल्फ पर ही फोकस कर रही हैं और उनका ड्रीम ओलंपिक में देश के लिए मेडल जीतना है। इसके अलावा वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर वन पाॅजिशन हासिल करना भी उनके टारगेट में शामिल है।

अमेरिका में चार वर्ल्ड गोल्फ चैंपियनशिप खेलेंगी गुरुकुल ग्लोबल स्कूल की गोल्फर हुनर मित्तल

Know your Golfer

नाम हुनर मित्तल

जन्म 29 दिसंबर, 2004

स्कूल गुरुकुल ग्लोबल स्कूल

क्लास आठवीं

होम कोर्स चंडीगढ़ गोल्फ क्लब

कोच जेसी ग्रेवाल

रोल मॉडल मिकेल वी (अमेरिकन), शुभांकर शर्मा (इंडियन)

करियर परफॉर्मेंस

में मिला हुनर को टॉप स्पॉट

गोल्फ टूर्नामेंट

में टॉप थ्री में शामिल रहीं

में टॉप-10 में जगह मिली

स्टडी-गेम के बैलेंस ने बनाया चैंपियन

हुनर गुरुकुल ग्लोबल स्कूल की स्टार स्टूडेंट हैं और स्कूल प्रिंसिपल खुद उनके स्टडी व गेम के बैलेंस की तारीफ करती हैं। हुनर के दिन की शुरुआत सुबह 5 बजे से होती है और वे एक भी दिन अपनी गेम व स्टडी को नहीं छोड़तीं। हुनर आठवीं क्लास की स्टूडेंट हैं और उन्होंने सातवीं क्लास में 85 परसेंट मार्क्स हासिल किए थे। इसके अलावा उन्होंने पिछले साल 20 के करीब टूर्नामेंट भी खेले। हुनर ने न तो गेम को छोड़ा और न ही पढ़ाई को। दोनों के बैलेंस ने ही उन्हें चैंपियन के रूप में तैयार किया है। साल भर टूर्नामेंट खेलने के बाद भी हुनर का स्कूल अटेंडेंस 60 प्रतिशत से ज्यादा है।

हुनर का डे शेड्यूल...

05-5:30 बजे: उठकर गोल्फ रेंज पर प्रैक्टिस के लिए जाना

05:30-08 बजे: चंडीगढ़ गोल्फ रेंज में गेम की प्रैक्टिस

08 बजे: गुरुकुल ग्लोबल स्कूल पहुंच ड्रेस चेंज करना

2:30 बजे: स्कूल से घर पहुंचना

03-06 बजे: फिटनेस करना और खुद को रेडी करना

06-06:30 बजे: घर पहुंचकर रेस्ट करना

07-09 बजे: डायरेक्ट स्टडी करना और सिलेबस पूरा करना

09-10 बजे: डिनर करना और फैमिली टाइटल

10 बजे: दिन को खत्म करना और सोना

खबरें और भी हैं...