नाबालिग से करना चाहा रेप, आरोपी अरेस्ट
चंडीगढ़ | घर में घुसकर नाबालिग के साथ रेप की कोशिश करने वाले आरोपी को सेक्टर-31 थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान 23 साल के सुरेश के रूप में हुई है। पुलिस ने मंगलवार को सुरेश को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सुरेश एक मेडिकल फैक्टरी में काम करता है। सोमवार दोपहर को घर में अकेली सो रही 13 साल की बच्ची के साथ आरोपी ने रेप की कोशिश की थी। इस पर नाबालिग केे शोर मचाते ही आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की पहचान करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया था।