पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाहर से आए स्टूडेंट्स की नहीं हुई काउंसिलिंग, शाम तक इंतजार करने के बाद किया प्रोटेस्ट

बाहर से आए स्टूडेंट्स की नहीं हुई काउंसिलिंग, शाम तक इंतजार करने के बाद किया प्रोटेस्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | जीएमसीएच सेक्टर-32 में मंगलवार को एमडी एमएस स्टूडेंट्स को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था। इसके बावजूद उनकी काउंसिलिंग न करने पर स्टूडेंट्स ने डायरेक्टर प्रिंसिपल प्रो. बीएस चवन के ऑफिस के बाहर प्रोटेस्ट किया। पेरेंट्स ने उनकी गाड़ी का घेराव भी किया। इस पर स्टूडेंट्स का कहना है कि एमडी/एमएस की कुल 125 सीटें हैं जिनमें से 63 सीटें आल इंडिया कोटे कि लिए हैं और 62 सीटें यूटी पूल की है। यूटी पूल के रूल्स और प्रॉस्पेक्ट्स के मुताबिक, सिर्फ उन्हें ही यूटी पूल कोटे का का बेनीफिट मिल सकता है जिन्होंने यूटी के किसी भी मेडिकल इंस्टीट्यूट से एमबीबीएस पास की हो और चंडीगढ़ का रहने वाला हो। मंगलवार को यूटी के रहने वाले और पंजाब से आए स्टूडेंट्स की काउंसिलिंग हाईकोर्ट के ऑर्डर का हवाला देते हुए रद्द कर दी। स्टूडेंट्स का कहना था कि वे अपनी सीट सरेंडर चंडीगढ़ एमडी एमएस करने के लिए आए थे। लेकिन इन उम्मीदों पर भी पानी फिर गया। डायरेक्टर प्रिंसिपल प्रो. बीएस चवन ने कहा कि वे चंडीगढ़ के ही रहने वाले हैं, उन्हें चंडीगढ़ के बच्चों के साथ सिमपैथी है। इस मामले को लेकर वे लीगल ओपिनियन लेने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। उन्होंने पेरेंट्स को आश्वस्त किया कि वे स्टूडेंट्स के साथ नाइंसाफी नहीं होने देंगे।

खबरें और भी हैं...