पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीजल, पेट्रोल पड़ रहा महंगा, सीएनजी है सस्ती इसलिए पंपों पर लग रही लंबी लाइनें

डीजल, पेट्रोल पड़ रहा महंगा, सीएनजी है सस्ती इसलिए पंपों पर लग रही लंबी लाइनें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गत दिनों पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होने के कारण ये महंगे पड़ रहे हैं। सीएनजी सस्ती है पर अपने वाहनों में इसकी फिलिंग के लिए आपको लंबी लाइनोें में लगना पड़ेगा। पेट्रोल का रेट 72.23 रुपए प्रति लीटर है, डीजल चंडीगढ़ में 64.64 रुपए प्रति लीटर है। सीएनजी को प्रमोट किया जा रहा है। इसका रेट 46 रुपए प्रति किलोग्राम है। लेकिन चंडीगढ़ में सिर्फ 3 ही पंप सीएनजी के हैं। जबकि अब न सिर्फ ऑटोरिक्शा, टैक्सी वाले बल्कि अन्य लोग भी अपनी नई गाड़ियां सीएनजी वाली खरीद रहे हैं। अब जिन पंपों में सीएनजी है, वहां पर इसके लिए लाइन इतनी लंबी होती है कि पेट्रोल और डीजल भरवाने वालों को जगह भी नहीं मिल रही है। सेक्टर-17 में नीलम सिनेमा के पीछे पेट्रोल पंप पर सीएनजी पंप शुरू हुआ है। यहां रोज लंबी लाईनें ऑटोरिक्शा, टैक्सी और प्राइवेट व्हीकल्स की लगती है। इससे लोग पेट्रोल और डीजल भरवाने आते हैं उन्हें परेशानी होती है। शहर में सीएनजी के 3 पंप है, जबकि 1 मोहाली के फेज-6 में है। कुल 4 पंपों से रोजाना 30 से 35 हजार किलोग्राम सीएनजी बिक रही है। अमालिया पेट्रो पंप मालिक जगदीप कुमार उर्फ जुबली ने बताया कि शहर में दो पंप और खुलने से सेल 50 फीसदी बढ़ गई है।

इसलिए और बढ़ेगी डिमांड... चंडीगढ़ में पुरानी गाड़ियों में भी सीएनजी किट लगाने को लेकर काम शुरू हो चुका है। इसके लिए आरसी में एंडोर्समेंट करने को लेकर भी प्रोसेस शुरू हो चुका है। इसलिए पुरानी गाड़ियों में लोग अपनी सुविधा के हिसाब से सीएनजी किट लगवा रहे हैं । दूसरा खासतौर से वेब बेस्ड टैक्सियों में भी सीएनजी लगाना जरूरी है। बिना सीएनजी किट के गाड़ियों को कंपनियां अटैच नहीं कर रही हैं इसके चलते चंडीगढ़ में सीएनजी की खपत बढ़ रही है।

अश्वनी राणा | चंडीगढ़

गत दिनों पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होने के कारण ये महंगे पड़ रहे हैं। सीएनजी सस्ती है पर अपने वाहनों में इसकी फिलिंग के लिए आपको लंबी लाइनोें में लगना पड़ेगा। पेट्रोल का रेट 72.23 रुपए प्रति लीटर है, डीजल चंडीगढ़ में 64.64 रुपए प्रति लीटर है। सीएनजी को प्रमोट किया जा रहा है। इसका रेट 46 रुपए प्रति किलोग्राम है। लेकिन चंडीगढ़ में सिर्फ 3 ही पंप सीएनजी के हैं। जबकि अब न सिर्फ ऑटोरिक्शा, टैक्सी वाले बल्कि अन्य लोग भी अपनी नई गाड़ियां सीएनजी वाली खरीद रहे हैं। अब जिन पंपों में सीएनजी है, वहां पर इसके लिए लाइन इतनी लंबी होती है कि पेट्रोल और डीजल भरवाने वालों को जगह भी नहीं मिल रही है। सेक्टर-17 में नीलम सिनेमा के पीछे पेट्रोल पंप पर सीएनजी पंप शुरू हुआ है। यहां रोज लंबी लाईनें ऑटोरिक्शा, टैक्सी और प्राइवेट व्हीकल्स की लगती है। इससे लोग पेट्रोल और डीजल भरवाने आते हैं उन्हें परेशानी होती है। शहर में सीएनजी के 3 पंप है, जबकि 1 मोहाली के फेज-6 में है। कुल 4 पंपों से रोजाना 30 से 35 हजार किलोग्राम सीएनजी बिक रही है। अमालिया पेट्रो पंप मालिक जगदीप कुमार उर्फ जुबली ने बताया कि शहर में दो पंप और खुलने से सेल 50 फीसदी बढ़ गई है।

खबरें और भी हैं...