21 साल के वेटर की बॉडी मिली सुखना लेक में, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
चंडीगढ़ | वेटर ने सुखना लेक में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली है। लेक चौकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक 21 साल का राजेश है। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है हालांकि प्राथमिक जांच में पुलिस सुसाइड मान रही है। मंगलवार सुबह जब लोगों ने राजेश का शव लेक में देखा। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। राजेश सेक्टर 24 स्थित एक गेस्ट हाउस में नौकरी करता था और वह कुल्लू के नजदीक गांव करसला का रहने वाला था। पुलिस ने मृतक के घरवालों को सूचना दे दी है।