पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इजराइल यूके की तरह हरियाणा में भी 90 सेकंड में घायलों को मिलेगी मदद

इजराइल-यूके की तरह हरियाणा में भी 90 सेकंड में घायलों को मिलेगी मदद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डायल 100 प्रोजेक्ट के तहत दुर्घटना की सूचना मिलने पर अधिकतम 15 मिनट तक सुविधा पहुंच जाएगी। इससे घायलों को सहायता मिल सकेगी। इजराइल व यूके में एक्सीडेंट कम देखने को मिलते हैं, हरियाणा में भी ऐसी ही व्यवस्था बनाने के प्रयास किए जाएंगे। प्रदेश में हर साल करीब 5000 लोग सड़क हादसों में जान गवां देते हैं। विदेश यात्रा से लौटकर पंचकूला में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधन में सीएम मनोहर लाल ने कहा कि यूके में ट्रैफिक के नियमों के प्रति वहां के लोग अनुशासित हैं।

हरियाणा को अपराध मुक्त करने की तकनीक समझी: नौ दिन की इजरायल और यूके के दौरे के बाद सीएम ने कहा कि दोनों देशों में भारत की अविश्वसनीय पहचान है। भारत का नाम बहुत ऊंचा है। प्रवासी भारतीयों से मुलाकात हुई और विभिन्न बैठकें कर सभी विषयों पर चर्चा की गई। विदेशी निवेशकों, व्यवसायियों को हरियाणा में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया गया है। इजरायल के लोग खेती में बहुत आगे बढ़ चुके हैं। इजरायल की तकनीक को हरियाणा में भी अपनाया जाएगा। हरियाणा किस तरह अपराध मुक्त बने, इसके लिए इजरायल की सुरक्षा व्यवस्था की तकनीकों को समझा।

कांग्रेस पंजाब-पुदुचेरी-परिवार पार्टी: सीएम ने कहा कि कांग्रेस को अब नाम बदलकर पंजाब-पुदुचेरी-परिवार पार्टी रख लेना चाहिए। क्योंकि कांग्रेस अब केवल 2.5 प्रतिशत आबादी पर ही राज करने वाली पार्टी बन गई है। गठबंधन का युग समाप्त हो चुका है। हरियाणा में अस्वाभाविक गठबंधन हुआ है, जिसका कोई मतलब नहीं है।

खबरें और भी हैं...