पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विद्यार्थियों को जाॅब ट्रेनिंग और प्लेसमेंट के अवसर मुहैया कराएगी एमडीयू

विद्यार्थियों को जाॅब ट्रेनिंग और प्लेसमेंट के अवसर मुहैया कराएगी एमडीयू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़| महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक ने विद्यार्थियों को रोजगार हेतु प्रशिक्षण देने व उन्हें प्लेसमेंट के अवसर मुहैया करवाने के उद्देश्य से हरियाणा स्किल डेवलपमेंट मिशन द्वारा सूचीबद्ध संगठन प्राइमोर्डियल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय समिति कक्ष में आयोजित समारोह में एमडीयू की ओर से कुलसचिव जितेंद्र कुमार भारद्वाज व प्राइमोर्डियल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की ओर से कार्यकारी निदेशक आरसी गुप्ता ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। कुलपति प्रो. बिजेंद्र कुमार पुनिया ने कहा कि विवि प्रशासन की प्राथमिकता है कि एमडीयू विद्यार्थियों की अधिक से अधिक प्लेसमेंट हो। विद्यार्थियों में रोजगारोन्मुखी स्किल्ज विकसित करने के लिए एमडीयू कॅरियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। प्राइमोर्डियल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के एसोसिएट निदेशक राहुल ढींगड़ा ने बताया कि आगामी शैक्षणिक सत्र में प्राइमोर्डियल सेंटर एमडीयू में विद्यार्थियों के लिए मॉक इंटरव्यू, जॉब फेयर, इंडस्ट्री एक्सपोजर टूर, कॅरियर कार्यशालाओं का आयोजन करेगा।

खबरें और भी हैं...