पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 20 लाख बच्चों का हुआ टीकाकरण : ब्रह्म मोहिंद्रा

20 लाख बच्चों का हुआ टीकाकरण : ब्रह्म मोहिंद्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा ने बताया है कि मीज़ल्ज़-रुबैला अभियान को बल मिला है और अब तक 20 लाख बच्चे टीकाकरण करवा चुके हैं। राज्य में इस अभियान को आगे बढ़ाने में सरकारी स्कूलों के साथ-साथ बड़े प्राइवेट स्कूलों ने भरपूर सहयोग दिया है, जहां 100 प्रतिशत टीकाकरण करवाया जा रहा है। उन्होंने अन्य स्कूलों को भी अपील की है कि वह इन स्कूलों से प्रेरणा लेकर अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

उन्होंने बताया कि स्कूल अध्यापकों और खासतौर पर प्राइवेट स्कूलों की मदद से जिलों ने 50 प्रतिशत से ऊपर निर्धारित उद्देश्य पूरे किए हैं। रोपड़ ने 65 प्रतिशत और पठानकोट ने 55 प्रतिशत निर्धारित उद्देश्य पूरे कर लिए हैं।

खबरें और भी हैं...