चंडीगढ़ | गढ़वाल सभा की मीटिंग नयागांव आदर्श नगर के गढ़वाल भवन में ज्योति प्रसाद भट्ट की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सभा के महासचिव ने सारे वर्ष की गतिविधियों के बारे में बताया। कोषाध्यक्ष गणेश रमोला ने सारे वर्ष की आय और व्यय का ब्योरा पेश किया। गढ़वाल सभा के प्रधान राकेश नैनवाल ने सभी को सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया।