पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाघ से लोगों को बचाने वाली कमला को किया सम्मानित

बाघ से लोगों को बचाने वाली कमला को किया सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | गढ़वाल सभा चंडीगढ़ ने कमला देवी को उनके साहस के लिए सम्मानित किया। कमला देवी ने तहसील जखौली, जिला रुद्रप्रयाग में बाघ के साथ संघर्ष कर स्वयं व कुछ अन्य लोगों की जान बचाई थी। 26 अगस्त 2014 को कमला देवी के साथ यह घटना हुई थी। उस समय रविन्द्र भण्डारी ने उत्तराखंड सरकार को पत्र लिखकर उनकी मदद का अनुरोध किया था। रविवार को सम्मान समारोह के दौरान स्थानीय कलाकारों ने मण्डाण की प्रस्तुति दी। सोशल वेलफेयर कमेटी के चेयरमैन एवं पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, काउंसलर शक्ति प्रकाश देवशाली, काउंसलर गुरबक्श रावत, हीरा नेगी, ओंकार सिंह नेगी, रविन्द्र भण्डारी, जगदीश सिंह असवाल, भारत सिंह नेगी, गुणानंद सेमवाल व सुरेन्द्र रावत आदि इस मौके पर मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...