पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोटरी चंडीगढ़ मिडटाउन ने जरूरतमंदों की मदद के लिए 28 हजार रु. जुटाए

रोटरी चंडीगढ़ मिडटाउन ने जरूरतमंदों की मदद के लिए 28 हजार रु. जुटाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | रोटरी चंडीगढ़ मिडटाउन की तरफ से ‘ग्रेटेस्ट मील 4632’ का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य देश को पोलियो फ्री व जरूरतमंद लोगों के हित को ध्यान में रखना है। रोटरी चंडीगढ़ मिडटाउन की ओर से यह कार्यक्रम एलांते माॅल में आयोजित किया गया। जिसमें की रोटरी के हर मेंबर ने 1 हजार रुपए का योगदान दिया। उसमें से 400 रुपए पोलियो के खिलाफ लड़ने के लिए योगदान दिया गया। इस दौरान क्लब के सदस्यों को एक फिल्म दिखाई गई जिसमें की रोटरी के विभिन्न प्रयासों के बारे में दिखाया गया। इस कार्यक्रम में रोटरी की अध्यक्ष रीटा कालरा, डॉ. संजय कालरा, डीपी खंडियाला और बलराम गुप्ता ने की। राकेश मित्तल, नेहरू खट्टर, नरेन्द्र चौधरी और 70 सदस्यों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में लगभग 28000 रुपए जुटाए गए। जो कि समाज को पोलियो फ्री करने में इस्तेमाल किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...