गुरुकुल ग्लोबल स्कूल मनीमाजरा में पार्लियामेंट्री डिबेट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें ट्राईसिटी के स्कूलों की 54 टीमों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में दैनिक भास्कर के स्टेट एडिटर दीपक धीमान बतौर चीफ गेस्ट मौजूद रहे। कंपीटिशन में 5 राउंड्स हुए। सबसे पहले प्री लिमिनरी, फिर क्वार्टर और फिर ऑक्टो क्वार्टर राउंड हुआ। जिसमें 16 टीमों ने क्वालिफाई किया। इसके बाद सेमी फाइनल राउंड में 8 टीमें पहुंचीं। फाइनल राउंड 2 स्कूलों भवन विद्यालय और लर्निंग पाथ स्कूल के बीच मुकाबला हुआ। इसमें भवन विद्यालय की टीम विजेता रही।
गजल संग्रह ‘कौन हूं मैं’ का लोकार्पण
चंडीगढ़ | हिन्दवी संस्था की ओर से रविवार को गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी में मुशायरे का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा साहित्य अकादमी के उपाध्यक्ष राणा ओबरॉय और डॉ. फरहत अहसास पहुंचे। मुशायरे शुरू होने से पहले निर्मल आर्य की पुस्तक ‘कौन हूं मैं’ का लोकार्पण किया गया। इनकी गजलों पर चर्चा करते हुए शायर अशोक नादिर ने कहा कि इन गजलों में परम्परा के साथ आधुनिकता का समायोजन भी बखूबी मिलता है। इनके अलावा शम्स तबरेजी, विकास राणा, अंकुर रस्तोगी, इम्तियाज अली, मुदिता रस्तोगी, आतिफ खान और कविता शर्मा आदि शायरों ने अपनी प्रस्तुति दी।
आरएलए में होगी डिजिटल ट्रांजेक्शन, कार्ड स्वाइप से हो सकेगी पेमेंट
चंडीगढ़ | रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) में भी डिजिटल ट्रांजेक्शन हो सकेगी। लोग जो हर रोज लाइसेंस या फिर गाड़ी रजिस्ट्रेशन के लिए आरएलए ऑफिस सेक्टर-17 पहुंचते हैं उनको अब कैश, डिमांड ड्राफ्ट के साथ साथ कार्ड स्वाइप कर भी पेमेंट करने का ऑप्शन मिल जाएगा। बैंकों से प्रशासन ने प्रपोजल मंगवाए थे। जिसमें कई बैंकों ने बिना चार्जेज लिए भी ये सर्विस आरएलए ऑफिस में प्रोवाइड करने को लेकर कहा है। लाइसेंस बनवाने, गाड़ी की रजिस्ट्रेशन, रोड टैक्स जमा करवाने को लेकर ये फैसेलिटी प्रशासन की तरफ से शुरू की जाएगी। आरएलए में करीब 50 लाख रुपए की ट्रांजेक्शन हर रोज की होती है। प्रशासन डिजिटल पेमेंट को प्रमोट कर रहा है। कई डिपार्टमेंट्स में पहले ही कैशलेस सिस्टम शुरू हो चुका है। शहर के 44 ई-संपर्क सेंटरों में भी कैश से पेमेंट सिर्फ 1000 रुपए तक की है।