मुल्लांपुर | जयंती माजरी रोड पर स्थित बाबा रहमत शाह कादरी जी का सालाना मुकदस मेला शरीफ 23 और 24 मई को होगा। मेले से पहले दरबार रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। मेले की तैयारियों का जायजा मुख्य सेवादार गुलाम बाबा मुन्ना शाह कादरी ने लिया। उन्होंने बताया कि 23 मई को मेहंदी की रस्म अदा की जाएगी। 24 मई को सायं 4 बजे से कव्वाल अौर सुफी गायक बाबा जी के दरबार मंे हाजरी लगाएंगे। इस मौके पर माशा अली, फिरोज खान, सरदार अली, शोकत अली मुतोई, करामत कव्वाल मलेर कोटले वाले, प्रेम कव्वाल पनामा वाले, मुनवर तकी कव्वाल मलेर कोटला वाले, पम्मा ढम्मोवल और हेमंत वालिया सहित बहुत से मशहूर कव्वाल दरबार मंे हाजरी देंगे। शाम 7 बजे लंगर भी लगाया जाएगा।
संत निरंकारी सत्संग भवन सेक्टर-30 में सत्संग
आज अज्ञानता के कारण इंसान परमात्मा से नहीं डरता: कुंदी
सिटी रिपोर्टर | चंडीगढ़
इंसान को जब यह पता होता है कि वह सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में है तो वह सावधान हो जाता है। ताकि उससे कोई भी ऐसा काम न हो जाए जो कानून के खिलाफ हो। क्योंकि उसे इस बात का एहसास होता है कि मेरी हर हरकत कैमरे में रिकाॅर्ड हो रही है, लेकिन अज्ञानता के कारण कण-कण में विराजमान परमात्मा से इंसान बिल्कुल नहीं डरता। जिस दिन भी उसे यह पता चल जाता है कि परमात्मा हर समय मेरे साथ है और मेरी हर हरकत को रिकाॅर्ड कर रहा है तो उससे कोई भी गलती नहीं होगी। यह बात इंग्लैंड से आईं निरंकारी प्रचारिका विमल कुंदी ने सेक्टर-30 में संत निरंकारी सत्संग भवन में हुए सत्संग में कही। उन्होंने कहा कि हम कह देते हैं कि ज़माना खराब है। असल में ज़माना खराब नहीं हमारा कर्म खराब होता है। अगर ब्रह्मज्ञान जीवन में ढल जाए तो इंसान का जीवन संतों वाला जीवन बन जाएगा। फिर सारा संसार उसे एक ही परिवार के रूप में नजर आएगा। जिससे वह न तो किसी का बुरा सोचेगा और न ही करेगा। इससे पहले ज़ोनल इंचार्ज केके कश्यप व देवी नंदवानी ने कुंदी का यहां आने पर धन्यवाद किया। संयोजक नवनीत पाठक ने संगत की ओर से उनका स्वागत किया।