पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फिर से बढ़े रेट : आज से डीजल 65.86 और पेट्रोल 73.64 रुपए होगा

फिर से बढ़े रेट : आज से डीजल 65.86 और पेट्रोल 73.64 रुपए होगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़|कर्नाटक में चुनाव के दौरान एक महीने तक डीजल और पेट्रोल के रेट स्थिर रहने के बाद पिछले सप्ताह से रेट बढ़ने का दौर शुरू हुआ जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। डीजल और पेट्रोल के रेट में 7.78 पैसे का अंतर रह गया है।

शनिवार की तुलना में सोमवार को पेट्रोल 31 पैसे और डीजल 24 पैसे प्रतिलीटर महंगा हो जाएगा। अब सोमवार को चंडीगढ़ में डीजल 65.86 पैसे प्रति लीटर तो पेट्रोल 73.64 पैसे होगा। डीजल की बात करें तो एक हफ्ते में डीजल का रेट दो रुपए बढ़ गया। चंडीगढ़ पेट्रोल डीलर एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अमनप्रीत सिंह ने बताया कि क्रूड ऑयल 80 डालर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। चार साल में चंडीगढ़ में डीजल 19 रुपए तो पेट्रोल 12 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है।

यह कहते हैं लोग

पेट्रोल हो रहा महंगा, किराया वही...

डीजल और पेट्रोल के रेट रोजाना बढ़ रहे हैं। मैं टैक्सी चलाता हूं किराया वही है इन्कम कम होती जा रही है। ऐसे में घर चलाना मुश्किल हो गया है। यही हाल रहा तो टैक्सी चलाना छोड़ दूंगा। निश्चल खन्ना, कैब चालक

पेट्रोल और डीजल के रेट से हमारे ट्रांसपोर्टेशन पर विपरीत असर पड़ रहा है। सरकार से यही मांग है कि डीजल और पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए। इसे लेकर जून एसोसिएशन की ओर से एक मीटिंग बुलाई गई है, जिसमें आगामी रणनीति के बारे में तय किया जाएगा। संजीव दीवान, प्रेस सेक्रेटरी चंडीगढ़ ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन

सरकार डीजल और पेट्रोल के दामों पर नियंत्रण करने में नाकामयाब...

इस समय मंदी का दौर चल रहा है। महंगाई रोजाना बढ़ रही है। महंगाई बढ़ने की बड़ी वजह डीजल और पेट्रोल की दरें लगातार बढ़ना है।

हैदर, प्राइवेट इम्प्लॉयी

खबरें और भी हैं...