अलग-अलग सेक्टरों में शराब पीकर हंगामा करने वाले 12 गिरफ्तार
चंडीगढ़ | शहर के अलग-अलग सेक्टरों में शराब पीकर हंगामा करने वाले 12 शराबियों को पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गए शराबियों का पुलिस ने मेडिकल चेकअप करवाया। जहां डाक्टरों ने उनकी शराब पीने की पुष्टि की है। सेक्टर 3 थाना पुलिस में एक, सेक्टर 11 थाने में दो, सेक्टर 17 थाने में दो, सेक्टर 19 थाने में तीन, मनीमाजरा थाने में एक, सेक्टर 36 थाना में एक, सेक्टर 39 थाना एक और मलोया थाना पुलिस ने एक शराबी युवक को दबोचा है। पुलिस पकड़े गए इन सभी को आज कोर्ट में पेश करेगी।
कॉलोनी वासियों के लिए मलोया में बने 4960 मकान दिलवाकर रहेंगे: बंसल
चंडीगढ़ | कॉलोनी नंबर-4 के निवासियों को पुनर्वास स्कीम के तहत मलोया में बने 4960 मकानों को नहीं दिए जाने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल ने केंद्र की मोदी सरकार व सांसद किरण खेर को जमकर कोसा। उन्होंने लोगों से कहा कि आपके अधिकारों की लड़ाई हम तब तक लड़ते रहेंगे जब तक आपके हक हम दिला नहीं देते। भाजपा सरकार की गरीब विरोधी नीतियों के खिलाफ आप हमारा साथ दीजिए। बंसल ने कॉलोनी नंबर 4 में आयोजित रविवार को एक कार्यक्रम में कहा कि चंडीगढ़ को स्लम फ्री बनाने के उनके सपने को भाजपा ने ग्रहण लगा दिया है।
स्कूल के ओल्ड स्टूडेंट्स की री-यूनियन में फैमिली के साथ पहुंचे 25 स्टूडेंट
माेहाली | शास्त्री मॉडल स्कूल के ओल्ड स्टूडेंट्स की री-यूिनयन में शनिवार को 25 स्टूडेंट्स फैमिली के साथ पहुंचे।
दो चलती गाड़ियों में स्पार्किंग होने के कारण लगी आग, जान बची
माेहाली | गर्मी के सीजन में आग लगने की घटनाएं भी बढ़ जाती हैं, लेकिन सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है वाहन चालकों काे। पिछले 24 घंटे के भीतर मोहाली में दो वाहनों को स्पार्किंग के कारण आग लग गई और दोनों गाड़ियां देखते ही देखते खाक हो गई। गनीमत रही कि समय रहते चालकों ने परिवार सहित बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। ज्यादातर गाड़ियों में आग लगने का कारण सिर्फ गाड़ियों की मॉडिफिकेशन करवाना है।
सीबीआइसी स्पेशलिस्ट ने इंडस्ट्रियलिस्ट की दिक्कतों का किया समाधान
चंडीगढ़ | जीएसटी सीबीआइसी और जीएसटी विषय पर सीबीएसई ने सीआईआई में ओपन हाउस वर्कशॉप का आयोजन किया। यहां सीआईआई-ओबीआइसी जीएसटी मेंबर महिंदर सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा 280 नोटिफिकेशन, 47 सर्कुलर, 18 वर्किंग सेक्टोरियल ग्रुप, लॉ व फिटमेंट पर 9 कमेटी का गठन किया गया है जिससे इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दों का समाधान होगा। उद्योगों के सामने जीएसटी मामले में आने वाली समस्याओं के लिए सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्स एंड कस्टम ने ट्रेड और बिजनेस की आउटर रीच के लिए होने वाली समस्याओं का समाधान किया।