पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 27 सेक्टर्स में पहली मंजिल से आगे नहीं बढ़ा पानी

27 सेक्टर्स में पहली मंजिल से आगे नहीं बढ़ा पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में रविवार को भी सुबह-शाम पानी लो प्रेशर से सप्लाई हुआ। इससे शहर के सेक्टर 4, 7, 8, 10, 11, 15, 16, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 26, बापूधाम कॉलोनी, सेक्टर 27, 28, 29, 30, 32, 35, 38, 40, 41, 42, 43, 44, 47 के लोगों को पानी के लिए काफी दिक्कत सहनी पड़ी। इससे हरियाणा गवर्नर हाउस भी नहीं बच सका। वहां भी एमसी की ओर से रविवार को वॉटर टैंकर भेजा गया। शनिवार फेज वन और टू की लाइन केे पंप हाउस और मशीनरी की खराबी के कारण इन दो लाइन से 40 एमजीडी पानी सेक्टर 39 के वाॅटर वर्क्स में 12 घंटे बाद पहुंचने लगा। इसकी वजह से रविवार को शहर के ज्यादातर सेक्टर्स में लो प्रेशर से पानी सप्लाई हो सकी। अगले दो दिन और पानी की सप्लाई लो प्रेशर से होगी। अगर लाइन ठीक-ठाक रही तो दो दिन बाद पानी सप्लाई सुबह के समय नॉर्मल होगी। निगम के रिकाॅर्ड में रविवार देर शाम तक 461 शिकायतें आईं। इनके लिए 95 वाॅटर टैंकर भेजे गए। इसके बाद भी 155 शिकायतें हल नहीं हो सकी। यानि उनके यहां पानी के टैंकर नहीं पहुंच पाए। ये वही लोग हैं, जोकि टैंकर के लिए बार-बार फोन करते रहे। निगम का टैंकर नहीं पहुंचने पर लोगों ने मजबूर होकर 500-500 रुपए खर्च करके प्राइवेट वाॅटर टैंकर मंगवाए। पिछले हफ्ते बुधवार को सेक्टर 39 वाॅटर वर्क्स के बाहर फेज फोर्थ की लाइन ब्रेक हो गई। इस लाइन की वीरवार रात 11 बजे तक रिपेयर हो सकी। यानि फेज फोर्थ की लाइन से 41 घंटे बाद ही सेक्टर 39 वाॅटर वर्क्स में रॉ वाॅटर पहुंचने लगा तो सेक्टर 39 वाॅटर वर्क्स का लेवल नीचे चला गया। वाॅटर वर्क्स का कुछ लेवल बढ़ने ही लगा था कि शनिवार सुबह 11 बजे कजौली वाॅटर हेड के फेज वन और टू की लाइन के पंप हाउस की पैकिंग फट गई। इनकी रिपेयर शाम 4 बजे हुई तो दोनों लाइन की मशीनरी मिसिंग करने लगी। पानी नहीं उठाए जाने पर मशीनरी को पंजाब पब्लिक हेल्थ एंड सेनिटेशन के एसडीओ द्वारा रिपेयर करवाया गया। इन दो लाइन से 12 घंटे बाद सेक्टर 39 के वाॅटर वर्क्स में रॉ वाॅटर पहुंचने लगा। वाॅटर वर्क्स का लेवल डाउन होने से रविवार सुबह और शाम की पानी सप्लाई लो प्रेशर से हुई। शहर की पानी सप्लाई सोमवार और मंगलवार को भी लो प्रेशर से हो पाएगी। यानि पहली मंजिल से ऊपर वालों को पानी नहीं मिलेगा। सेक्टर 20 ए के रेजिडेंट्स एवं वार्ड के वाइस चेयरमैन राजीव कथूरिया का कहना है कि यहां 8 दिन से ग्राउंड फ्लोर से ऊपर पानी नहीं पहुंच रहा है।

यहां करें कॉल

वाॅटर टैंकर के लिए 0172-2540200

एसडीओ जगदीश सिंह 9872511337

जेई विनोद कुमार 9872511349

एक्सईएन हरीश सैनी 9872511254

निगम के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर संजय अरोड़ा का कहना है कि पहले फेज फोर लाइन ब्रेक अप होने से वाॅटर वर्क्स का लेवल नीचे हो गया था। अब शनिवार को कजौली वाॅटर हैड के पंप हाउस की पैकिंग फटने और मशीनरी मिसिंग मारने की प्रॉब्लम्स रही है। शनिवार रात 11 बजे दोनों लाइन से वाॅटर वर्क्स सेक्टर 39 तक पानी आने लगा है। इससे सेक्टर 39 वाटर वर्क्स के यूजीआर का लेवल कम हो गया। इसके कारण सोमवार और मंगलवार को लो प्रेशर सप्लाई हो सकेगी। इसके बाद ही सुबह की सप्लाई नॉर्मल हो सकेगी।

खबरें और भी हैं...