पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हल्लोमाजरा में नारेबाजी की, फिर लगा लिया सेक्टर 7 में अवैध कार बाजार

हल्लोमाजरा में नारेबाजी की, फिर लगा लिया सेक्टर 7 में अवैध कार बाजार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार बाजार को किसी दूसरी जगह शिफ्ट किए जाने की मांग को लेकर, कार डीलर्स एसोसिएशन ने रविवार को हल्लोमाजरा में धरना दिया और प्रशासन व निगम के खिलाफ नारेबाजी भी की। दोपहर 12 बजे सेक्टर-7 में इल्लीगल कार बाजार भी लगा लिया। यहां कार बाजार लगाने की एमसी से परमिशन नहीं दी जाती है। इसके बाद भी कार डीलर्स ने सेक्टर 7 के कार बाजार से कई कारों की डीलिंग भी की। सेक्टर-7 की मार्केट में कार बाजार भी हाईकोर्ट की डायरेक्शन पर ही एमसी ने हल्लोमाजरा में शिफ्ट किया था।

कार डीलर्स एसाेसिएशन हल्लोमाजरा में कार बाजार चार सप्ताह से नहीं लग रहा है। एमसी से हल्लोमाजरा कार बाजार की पर्चियां भी नहीं कटवाई जा रही हैं। इससे एमसी को चार सप्ताह में 14 लाख का नुकसान हुआ है। कार डीलर हल्लोमाजरा से सिक्योरिटी पॉइंट पर कार बाजार शहर के किसी दूसरे हिस्से में शिफ्ट किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। एमसी और प्रशासन के सभी आला ऑफिसर से वह मिल चुके हैं। इसके अलावा मेयर देवेश मोदगिल, सांसद किरण खेर से भी मिले हैं। मेयर और सांसद कार बाजार किसी दूसरे स्थान पर शिफ्ट करवाने का आश्वासन दे चुके हैं। इसके बावजूद कार डीलर्स ने सेक्टर 7 में कार बाजार लगा दिया। वहां पर कारें बेची।

कार डीलर्स एसोसिएशन के प्रधान गुलशन कुमार ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर कार डीलर्स पिछले 4 सप्ताह से रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। कार बाजार को शिफ्ट किए जाने को लेकर सांसद किरण खेर और मेयर देवेश मौदगिल से भी मिल चुके हैं। उन्होंने कार डीलर्स को आश्वासन दिया है कि इस समस्या का जल्द ही कोई स्थायी हल निकाल लिया जाएगा। रविवार को भी हल्लोमाजरा कार बाजार के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इसके बाद दोपहर 1 बजे सेक्टर 7 की मार्केट में अपने ऑफिस खोल लिए गए। वहां कुछ खरीदार पहुंच गए, तो उन्हें कारें दिखा दी। भूखे मरते क्या करते। क्योंकि, हल्लोमाजरा में सिक्योरिटी कारणों से परिवार के सदस्य कार खरीदने नहीं आते हैं।

प्रॉब्लम को जल्द ही शॉर्टआउट करेंगे

सेक्टर-7 में कार बाजार इल्लीगल तौर पर लगता है और इसकी जानकारी नहीं है। रविवार होने के चलते किसी का फोन भी नहीं आया। इतना पता है कि सेक्टर-7 से ही कार बाजार को हल्लोमाजरा में शिफ्ट किया था। वहां, इनका सिक्योरिटी को लेकर मामला चल रहा है। इसे जल्द ही शॉर्टआउट किया जाएगा। वहां पर वे कार बाजार नहीं लगा सकते हैं। -तेजदीप सिंह सैनी, निगम के ज्वाॅइंट कमिश्नर

खबरें और भी हैं...