जिस तरह से इस्टेट ऑफिस की सर्विसेज को लेकर एक बुकलेट बनी हुई है। ठीक उसी तरह से अब चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड भी एक बुकलेट तैयार करवाएगा।
सीनियर ऑफिसर्स ने इसके लिए अप्रूवल दे दी है। जिसके बाद इस बुकलेट को तैयार करने का प्रोसेस शुरू हो गया है। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की सभी सर्विसेज को लेकर इसमें इंफॉर्मेशन रहेगी। जैसे लोगों को अगर प्रॉपर्टी ट्रांसफर करनी है, गिफ्ट डीड, म्युचुअल, ब्लड रिलेशन में, डुप्लीकेट डॉक्यूमेंट्स, मोर्टगेज या फिर किसी भी तरह का काम जो सीएचबी करता है, वो कैसे पूरा होगा, फाइल पूरी करने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट्स जरूरी है, कहां पर फाइल सब्मिट करनी होगी और कितने दिनों में लोगों का काम पूरा होगा, इसको लेकर इंफॉर्मेशन इस बुकलेट में रहेगी।