चंडीगढ़ | पंजाब और ट्राइसिटी से आए 1500 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने रीजनल स्तर की एबेकस कंपीटिशन में हिस्सा लिया। कंपीटिशन हिमाचल भवन, सेक्टर 28 चंडीगढ़ में आयोजित की गई। पार्टिसिपेंट्स के चुनौती यह थी कि मात्र तीन मिनट में 50 से लेकर 75 मैथ के सवाल हल करने थे। इसमें 05-13 साल के आयु वर्ग के स्टूडेंट्स ने भाग लिया। ब्रेनओब्रेन इंटरनेशनल के टेक्नीकल डायरेक्टर अरुल सुब्रह्मण्यम ने इस अवसर पर विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया।